फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   HBSE 12th result

बारहवीं के परीक्षा परिणाम में सातवें से 16वें नबंर पर पहुंचा जिला

Wed, 22 Jul 2020 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
HBSE 12th result
मंदीप कोडान को मिठाई खिलाकर बधाई देते स्टाफ सदस्य व परिजन। - फोटो : Jhjhar
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की तरफ से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। झज्जर जिला का नाम टॉपथ्री में शामिल हैं। दा हाईट्स स्कूल खुड्डन की छात्रा काजल ने प्रदेश में दूसरा व इसी गांव के एमडी स्कूल के मंदीप कोडान ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में झज्जर जिला पिछले साल के मुकाबले इस बार पिछड़ गया है। प्रदेश में झज्जर सातवें नंबर पर था तो इस बार खिसक कर जिला 16वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम को देखा जाए तो जिले का परीक्षा परिणाम बोर्ड की तालिका के अनुसार 76.59 प्रतिशत रहा था। वहीं इस बार झज्जर का परीक्षा परिणाम 76.19 रहा है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों को देखा जाए जहां पिछले साल 8754 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस बार 8638 विद्यार्थी बारहवीं कक्षा के रहे। बच्चों की संख्या घटने के साथ-साथ बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भी गिरावट आई है। पिछले कई दिनों से परीक्षा परिणाम आने के इंतजार में बैठे विद्यार्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन

- 6581 विद्यार्थी हुए पास
मंगलवार की शाम घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम के अनुसार जिले के 6581 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। बोर्ड के परीक्षा परिणाम के अनुसार 1542 विद्यार्थियों का कंपार्टमेंट है, जबकि 515 बच्चे नॉट क्वालिफाइड दर्शाए गए हैं। वर्ष 2019 में 8754 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 6705 विद्यार्थी पास हुए थे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी किए गए परीक्षा परिणाम के अनुसार झज्जर जिला 16वें स्थान पर रहा है। पिछले साल की बजाए इस बार परिणाम कम रहा है। लेकिन सरकारी स्कूलों के बच्चे भी जिला की टॉपटेन सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनीता रूहिल, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed