{"_id":"6747573766e2e814ed02c23c","slug":"haryanas-first-defeat-in-syed-mushtaq-ali-trophy-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-115961-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में हरियाणा की पहली हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में हरियाणा की पहली हार
Wed, 27 Nov 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हरियाणा और दिल्ली के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में दिल्ली ने हरियाणा को छह विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम 117 रनों पर सिमट गई। वहीं दिल्ली की टीम ने 15.2 ओवरों में चार विकेट खोकर 119 रन बनाए और जीत हासिल की। झज्जर के रोहित प्रमोद शर्मा इस मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने 12 गेंदों में मात्र 8 रन बनाए।
टॉस जीतकर हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हरियाणा की शुरुआत अच्छी रही। हरियाणा का पहला विकेट 68 रनों पर गिरा, लेकिन इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई और हरियाणा की टीम अपने पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। हरियाणा की टीम 17.2 ओवरों में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 15.2 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।