फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana's daughters dominate Khelo India Women's Series

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेलो इंडिया वूमेन सीरीज में छाई हरियाणा की बेटियां

Mon, 22 Jan 2024 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Haryana's daughters dominate Khelo India Women's Series
बहादुरगढ़। खेलो इंडिया वूमेन सीरीज तैराकी प्रतियोगिता में हरियाणा की 10 बेटियों ने उम्दा प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया वूमेन सीरीज का आयोजन नई दिल्ली के एसपीएम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 20 व 21 जनवरी को हुआ था। देशभर से महिला तैराकों के साथ हरियाणा की 10 बेटियों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

हरियाणा की साम्या शिंगारी, कियाशा नायर, सुहानी अहलावत, स्तुति चटर्जी, आरजू मल्होत्रा, लिशा सरोहा, लक्षिता सिंह, शिवांशी, प्रांजल और अवनि सूरी ने प्रतियोगिता में भाग लिया। भारतीय तैराकी संघ के उपप्रधान और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खेला इंडिया वूमेन सीरीज-2023 में साम्या शिंगारी ने 200 मीटर आईएम और 100 मीटर ब्रैस्टस्ट्रॉक में प्रथम और 200 मीटर फ्री स्टाइल में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कियाशा नायर ने 100 और 200 मीटर बैकस्ट्रॉक के साथ 100 मीटर फ्री स्टाइल में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिवांशी ने 100 मीटर ब्रैस्टस्ट्रॉक में तीसरा स्थान पाया। प्रांजल 100 मीटर बटरफ्लाई में पांचवें स्थान पर रहीं। वहीं स्तुति चटर्जी ने 100 मीटर बटरफ्लाई में पहला, 200 मीटर आईएम में तीसरा और 200 मीटर फ्री स्टाइल में चौथा स्थान प्राप्त किया। सुहानी अहलावत ने 100 और 200 मीटर ब्रैस्टस्ट्रॉक में पहला स्थान पाया। वहीं 200 मीटर आईएम और 200 मीटर फ्री स्टाइल में दूसरा स्थान हासिल किया है। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव और हरियाणा ओलंपिक संघ के सह सचिव अनिल खत्री ने सभी तैराकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तैराकी लगातार बेहतर होती जा रही है। हरियाणा की महिला तैराक तो ओलंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियां अब तैराकी में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि ओलंपिक में हरियाणा की बेटियां तैराकी में भी मैडल हासिल कर देश का गौरव बढ़ाने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed