{"_id":"63963fe20e170052a33d35ce","slug":"haryana-roadways-buses-will-be-available-from-new-delhi-railway-station-bahadurgarh-news-rtk666095157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से भी मिलेंगी हरियाणा रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से भी मिलेंगी हरियाणा रोडवेज की बसें
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली से हरियाणा आने के लिए अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से भी यात्रियों को बस सुविधा मिलेगी। हरियाणा रोडवेज प्रदेश के सात जिलों के लिए बस सुविधा शुरू करने को अनुमति दे दी है। इन सभी बसों के चलने की समय सारिणी भी तय कर दी गई है। इन बसों में सफर करने के लिए केवल ऑन लाइन टिकट बुक कराने होंगे।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरियाणा के अलग-अलग जिलों में पहुंचने वाले यात्रियों के लिए अब सहूलियत हो गई है। दिल्ली सरकार की अनुमति के बाद अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अंबाला कैंट, भिवानी, कैथल, पलवल, नारनौल, पंचकूला और सिरसा के लिए हरियाणा रोडवेज की बसें चलेंगी। बस टिकट भी सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगा। दिल्ली से चलने वाली यह बसें अपने गंतव्य तक पहुंचने के बाद ही रुकेंगी। रास्ते में इनका किसी तरह का कोई स्टॉप नहीं होगा। बहादुरगढ़ डिपो के अधिकारियों ने बताया कि अंबाला कैंट, पलवल, नारनौल के लिए चलने वाली बस का समय सुबह साढ़े 9 बजे होगा, जबकि भिवानी, कैथल व सिरसा के लिए 9 बजे बसें चलेंगी। पंचकूला के लिए दिल्ली रेलवे स्टेशन से बस 9:45 से चलेगी। इन बसों में केवल 30 यात्री ही टिकट बुक करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बस में सवार होने से पहले सभी की स्क्रीनिंग होगी।
ऐसे बुक कराएं टिकट
अधिकारियों के अनुसार इन बसों ने यात्रा करने के लिए ऑन लाइन टिकट बुक कराना होगा। इसके लिए यात्री बस को ऑन लाइन (बुक) ईबुकिंग.एचआरट्रांसपोर्ट.जीओवीटी.इन पर लॉग इन करके बुकिंग कराई जा सकती है। इसका प्रिंट लेकर यात्री बस में सफर कर सकता है। यात्री को निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। यदि यात्री समय पर नहीं आएगा तो गाड़ी निकल जाएगी।
विज्ञापन
किया जा सकेगा।
बहादुरगढ़ के संत कॉलोनी निवासी उमेद सिंह, माडल टाउन निवासी विजय कुमार ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरियाणा के अलग-अलग जिलों में चलने वाली बसों से यात्रियों को खूब फायदा होगा। हरियाणा में पहुंचने के लिए यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है।