{"_id":"65f709f8a4ff223b3502986b","slug":"haryana-five-year-old-child-dies-due-to-scorching-in-hot-water-dies-during-treatment-at-pgims-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गर्म पानी में झुलसने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गर्म पानी में झुलसने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान तोड़ा दम
Sun, 17 Mar 2024 08:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Mar 2024 08:49 PM IST
सार
बच्चे ने रोहतक के पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीन दिन से वह पीजीआईएएस में उपचाराधीन था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में थाना लाइनपार क्षेत्र के विकास नगर में गर्म पानी की बाल्टी लुढ़कने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। तीन दिन से वह पीजीआईएएस में उपचाराधीन था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और वारिसों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की है। घटना 14 मार्च की है।
विज्ञापन
14 मार्च को पांच वर्षीय बच्चे गोलू को नहलाने के लिए उसकी मां ने स्नानघर में गर्म पानी की बाल्टी रखी थी। गोलू को नहलाने के लिए उसे स्नानघर में बैठाया और वह किसी दूसरे काम में लग गई। इसी दौरान बाल्टी लुढ़कने से गोलू गर्म पानी गिरने से झुलस गया।
विज्ञापन
वह चिल्लाया तो घर के अन्य सदस्य भी उसे देखने पहुंचे और गोलू को संभाला। उसे उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 17 मार्च को गोलू ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, इसकी सूचना मिलते ही थाना लाइनपार से पुलिस पीजीआईएमएस में पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।