फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: District President of BJP SC Front threw chair from the stage

Haryana: भाजपा एससी मोर्चे के जिलाध्यक्ष ने मंच से फेंकी कुर्सी, आरोप- मंच से नीचे उतरन को कहा, वीडियो वायरल

Mon, 16 Sep 2024 03:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 03:31 PM IST
सार

भाजपा पार्षद एवं एससी मोर्चा के झज्जर जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम के दोराना विवाद होने पर मंच से कुर्सी फेंक दी। वह कुर्सी फेंकते हुए कार्यक्रम से निकल गए। कहा जा रहा है कि किसी ने मंच से नीचे उतरने को बोला तो पार्षद ने बीजेपी के कार्यक्रम में कुर्सी फेंकी है। 

विज्ञापन
Haryana: District President of BJP SC Front threw chair from the stage
मंच से कुर्सी फेंकते हुए नाराज भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ में सोमवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बीजेपी प्रत्याशी दिनेश कौशिक के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे। हरि गार्डन में लोगों को संबोधित करने के बाद वे रोहतक की तरफ रवाना हो गए। मंच पर बीजेपी के पूर्व विधायक नरेश कौशिक, प्रत्याशी दिनेश कौशिक, जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा के अलावा कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान एससी मोर्चे के जिला अध्यक्ष राजेश मकड़ोली का मंच पर बैठने को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा के साथ विवाद हो गया। बताया गया है कि राजेश को जिलाध्यक्ष जांगड़ा ने मंच से नीचे जाकर बैठने के लिए कह दिया।
विज्ञापन


इससे वे राजेश उखड़ गए और गुस्से में मंच से कुर्सी नीचे फेंकते हुए आ गए। इसके बाद नेताओं ने उन्हें रोकने और मनाने की कोशिश की। नेता उनके पीछे-पीछे दौड़े, लेकिन वह नाराज होते हुए कार्यक्रम से निकल गए। इस घटनाक्रम के दौरान भाजपा के जिले के कई नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच से नीचे बैठने को कहा
पार्षद राजेश मकड़ोली ने बताया कि वह कुर्सी लेकर मंच पर बैठे थे। इसी दौरान जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने उन्हें मंच से उतरने के लिए बोल दिया इससे वह नाराज हो गए और कुर्सी फेंककर चले गए। भाजपा समर्थकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे कार्यक्रम छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के इस रवैये से बेहद नाराज हैं। इससे उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। जिस समय यह घटनाक्रम हुआ, उस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मंच पर नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed