फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Crime News Jasveer Murder Case Women Kills Husband With Lover Know Details in Hindi

जसवीर हत्याकांड: चार माह का अफेयर... 13 साल की शादी कुर्बान; शराब पिलाई और फिर प्रेमी के साथ पत्नी ने मार डाला

Wed, 30 Apr 2025 10:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर
अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Apr 2025 10:10 AM IST
सार

जसवीर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला ने चार माह के अवैध संबंध में 13 साल की शादी कुर्बान कर दी। पत्नी ने पहले शराब पिलाई फिर प्रेमी से हत्या करा दी। इसके बाद पति के लापता होने का शोर मचा दिया था।

विज्ञापन
Haryana Crime News Jasveer Murder Case Women  Kills Husband With Lover Know Details in Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के झज्जर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां चार महीने के अवैध संबंध में पत्नी ने अपनी 13 साल की शादी कुर्बान कर दी। महिला ने पहले पति को शराब पिलाई फिर प्रेमी से उसकी हत्या करा दी। इसके बाद खुद पति के लापता होने का शोर मचाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने 26 अप्रैल को हुए जसवीर हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी ममता और उसके प्रेमी धूम दादरी, जिला गाजियाबाद (यूपी) निवासी हरिओम को गिरफ्तार किया है। झज्जर के शहर थाना प्रभारी बलदेव ने बताया कि नगरिया सिहानी, अलीगढ़ (यूपी) व हाल यादव कॉलोनी झज्जर निवासी चुन्नी लाल ने 26 अप्रैल की रात पुलिस को उसके भाई जसवीर के लापता होने की सूचना दी थी। 
विज्ञापन


कहा था उसकी भाभी ममता ने फोन कर बताया है कि जसवीर करीब एक घंटे पहले शराब पीकर निकला, लेकिन अब तक घर नहीं लौटा है। वह अपने भाई की तलाश कर रहा था, तभी कुछ देर बाद ममता ने फोन कर बताया कि बल्कू वाली कुई के पार्क में जसवीर मिल गया है। वह पार्क में पहुंचा तो जसवीर मृत पड़ा था। सिर और गले में चोट के निशान थे। इस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पत्नी की हरकतों पर पुलिस को हो गया संदेह
जांच अधिकारी एसआई कप्तान सिंह ने बताया पुलिस को ममता के हावभाव पर संदेह हो रहा था। जसवीर के लापता होने पर उसने काफी शोर मचाया था। खुद ही उसने जसवीर को तलाशकर देवर को सूचना दी थी। इससे शक ममता पर गहरा गया था। कॉल डिटेल निकालकर पूछताछ की तो हत्या का राज खुल गया। 

पूछताछ में ममता ने बताया कि चार माह पहले उसकी फोन पर हरिओम से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी संबंध बन गए। पति जसवीर शराब पीकर उसे मारता पीटता था। तंग आकर उसने हरिओम के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। 26 अप्रैल की रात को जसवीर घर से शराब पीकर गया था। 

 

इसके बाद ममता ने प्रेमी हरिओम को फोन करके उसकी लोकेशन बता दी। जैसे ही जसवीर बाहर गया हरिओम वहां पहुंच गया। दोनों ने ठेके से शराब ली। फिर आरोपी हरिओम जसवीर को पार्क में ले गया। यहां शराब पिलाई। शराब पीने के बाद दोनों में कहासुनी और हरिओम ने पहले सिर में चोट मारी फिर गला दबाकर हत्या कर दी। 

पूर्व प्रेमी के मोबाइल पर बजी घंटी से करीब आए ममता और हरिओम 
पूर्व प्रेमी के मोबाइल पर बजी एक घंटी से ममता और हरिओम करीब आए थे। इसके बाद चार माह के अवैध संबंध में अंधी हुई ममता ने न सिर्फ अपना सुहाग उजाड़ा, बल्कि बच्चों के सिर से भी पिता का साया छीन लिया। यादव कॉलोनी में रहने वाला जसवीर मंडी में सब्जी बेचकर गुजारा करता था। उसकी 13 साल पहले ममता से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। 
 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि हरिओम भी अपने परिवार के साथ रहणिया कॉलोनी में रहता है। ममता ने करीब 4 माह पहले अपने पहले प्रेमी हरिओम के बड़े भाई से बात करने के लिए उसका नंबर डायल किया था। शादी होने के कारण हरिओम के बड़े भाई ने ममता से दूरी बना ली थी। मोबाइल का सिम उसने हरिओम को दे दिया था। 

 

ममता ने नंबर डायल किया तो फोन हरिओम ने उठाया। उसने बताया कि भाई की शादी हो गई है। इस तरह फोन पर दोनों में बातें होने लगीं और दोनों के बीच नजदीकी संबंध बन गए। जसवीर शराब पीकर ममता से मारपीट करता था। जसवीर की मारपीट से ममता परेशान रहती थी। ममता ने हरिओम को यह बात बताई तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया। 

आरोपी ने जसवीर से बनाई जान-पहचान 
पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरिओम सरिये की दुकान पर लेबर का काम करता था। उसने ममता से बात करके हरिओम से दोस्ती बढ़ाई। वह सब्जी मंडी में कई बार जसवीर से सब्जी खरीदकर लाया। इस तरह दोनों एक-दूसरे को जानने लगे। 26 अप्रैल की रात तय योजना के तहत दोनों ने मिलकर जसवीर की सिर पर पत्थर मारकर और गला दबाकर हत्या कर दी। 

प्रेमी से चार साल बड़ी है ममता 
ममता अपने प्रेमी हरिओम से चार साल बड़ी है। हरिओम की उम्र (24) साल है। ममता की उम्र (28) साल बताई जा रही है।
 

पूछताछ में पता चला है दोनों चार माह से एक दूसरे को जानते थे। हरिओम अपने बड़े भाई का सिम इस्तेमाल करता था। उसी नंबर पर दोनों की बातें शुरू हुई। ममता पति के शराब पीने और मारपीट से परेशान थी, इसलिए उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची। -बलदेव, शहर थाना प्रभारी, झज्जर। 

 

पत्नी ममता ने ही प्रेमी संग मिलकर जसवीर की हत्या कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर ममता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी प्रेमी को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड कर लिया गया है।- बलदेव, शहर थाना प्रभारी झज्जर। 

यह भी पढ़ें: एक और सास दामाद की लव स्टोरी: घंटों फोन पर करते थे बात, परिवार ने किया ये काम तो बेटी के मंगेतर संग चली गई मां



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed