{"_id":"67383b90640e068ac00e5a0f","slug":"haryana-bjp-president-mohalal-baroli-says-government-will-continue-its-efforts-to-increase-number-of-poor-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा BJP अध्यक्ष की फिसली जुबान: मोहनलाल बड़ौली बोले- गरीबों की संख्या बढ़े, ऐसे प्रयास सरकार के जारी रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा BJP अध्यक्ष की फिसली जुबान: मोहनलाल बड़ौली बोले- गरीबों की संख्या बढ़े, ऐसे प्रयास सरकार के जारी रहेंगे
Sat, 16 Nov 2024 12:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:34 PM IST
सार
हरियाणा में खाद की किल्लत को लेकर पूछे गए सवाल पर बड़ौली ने कहा कि यह विपक्ष का भ्रामक प्रचार हैं। किसान के लिए प्रदेश में कही भी खाद की कमी नहीं हैं। किसानों को. आसानी से खाद मिल रहा हैं और वह बुवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली की पत्रकार वार्ता के दौरान जबान फिसल गई। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने देश में गरीबों संख्या कम हो कहने की बजाय, देश से गरीबों की संख्या बढ़े, इस प्रकार के प्रयास हमारी सरकार के जारी रहेंगे, बोल दिया। इससे पहले बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शी से रोजगार दे रही हैं। जो लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं, उनको ऊपर उठाने का काम किया जा रहा हैं। पहले एक लाख और उसे बाद एक लाख 80 हजार वाली आय के लोगों को ऊपर उठाने का काम किया हैं। चाहे मुद्रा लोन देकर या बिना खर्ची पर्ची रोजगार देकर गरीब उत्थान में सरकार ने काम किया हैं।
विज्ञापन
बड़ोली शनिवार को सिंचाई विभाग के रैस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। वह पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच आए थे।
हुड्डा द्वारा भाजपा को ओल्ड वाईन इन न्यू बोतल के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि जो जैसा सेवन करता हैं, वैसे ही विचार भी रखता हैं। आज हुड्डा अनाप-शनाप ब्यानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में खाद की किल्लत को लेकर पूछे गए सवाल पर बड़ौली ने कहा कि यह विपक्ष का भ्रामक प्रचार हैं। किसान के लिए प्रदेश में कही भी खाद की कमी नहीं हैं। किसानों को. आसानी से खाद मिल रहा हैं और वह बुवाई कर रहे हैं। प्रदूषण को लेकर भी मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की वजह से कही प्रदूषण नहीं हैं। यह आप पार्टी के साथ मिलकर कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र, झारखंड सहित दिल्ली विस चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन