फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: BJP leader's controversial words about Rahul Gandhi, know what he said

Haryana: भाजपा नेता के राहुल गांधी के बारे में विवादित बोल, जानिए क्या कहा

Thu, 12 Sep 2024 01:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 01:27 AM IST
सार

विवादित बोल.. कहा, बर्बाद गुलिस्तां करने को बस एक ही उल्लू काफी था, हर शाख पे उल्लू बैठा है अंजाम-ए-गुलिस्तां क्या होगा

विज्ञापन
Haryana: BJP leader's controversial words about Rahul Gandhi, know what he said
राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि विपक्ष का नेता प्रधानमंत्री के बराबर होता है। यहां विपक्ष के नेता विदेशों में जाकर हिंदुस्तान को शर्मसार कर रहे हैं। वह कनाडा जाते हैं तो कहते हैं कि भारत में सिख सुरक्षित नहीं हैं। मुस्लिम देश में जाते हैं तो कहते हैं मुसलमान, अल्पसंख्यक भारत में सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन


जांगड़ा बुधवार को भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना के नामांकन के बाद अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के विपक्ष के नेता अमेरिका में जाकर चीन के सामान को अच्छा बताते हैं। पूरी दुनिया में घूमकर भारत का नाम नीचे गिराने काम कर रहे हैं। बर्बाद गुलिस्तां करने को बस एक ही उल्लू काफी था, हर शाख पे उल्लू बैठा है अंजाम-ए-गुलिस्तां क्या होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


दिल्ली के साथ चलता है हरियाणा : बाल्याण
भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना के नामांकन के बाद बुधवार को अनाज मंडी में जनसभा हुई। इसमें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बाल्याण ने कहा कि नायब सैनी ने किसानों की मांग को पूरा किया। हरियाणा हमेशा दिल्ली के साथ चलता है। पहले केंद्र में कांग्रेस की 10 साल सरकार रही तो हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार थी। पिछले दस साल से भाजपा की सरकार रही तो हरियाणा में भी भाजपा की सरकार रही। अब तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार है तो प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 6 हजार पेंशन देने की बात कर रही है। हाल ही में हिमाचल में सरकार बनी। वहां भी यही घोषणा की थी, लेकिन अब कर्मचारियों को वेतन देने के लाले पड़ गए हैं। राजस्थान में भी यही हालात हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ ने बेरी विधायक को बताया पुराना ट्रैक्टर
बेरी। बेरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय कबलाना ने बुधवार को नामांकन किया। नामांकन करवाने के लिए राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जागड़ा भी पहुंचे। राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने बेरी हलके के विधायक नाम न लेते हुए निशाना साधा। आप लोग पुराने की जगह नया ट्रैक्टर प्रयोग करते हो, नई गाड़ी लाते हो, नया मोबाइल प्रयोग करते हो, उसी प्रकार बेरी विधानसभा में भाजपा ने संजय कबलाना को टिकट दिया। संजय कबलाना को बेरी विधानसभा से जीत दिलाकर विधानसभा में भेजने का काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed