फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Harshita had filed a case of domestic violence against her husband in London.

Jhajjar-Bahadurgarh News: हर्षिता ने लंदन में पति पर दर्ज कराया था घरेलू हिंसा का केस

Fri, 22 Nov 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Harshita had filed a case of domestic violence against her husband in London.
साल्हावास (झज्जर)। धारौली गांव के पंकज पर लंदन में अपनी पत्नी हर्षिता की हत्या के आरोप लगे हैं। पंकज फरार है। लंदन पुलिस पंकज को मुख्य संदिग्ध मानकर ढूढ़ रही है। दूसरी तरफ, हर्षिता की बहन सोनिया ने बहन के लिए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सोनिया ने कहा है कि लंदन जाने के करीब साढ़े तीन माह बाद हर्षिता ने पति पंकज के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। सोनिया ने बताया कि उसकी 10 नवंबर की रात को बहन से आखिरी बार बात हुई थी। 11 नवंबर के बाद से उसका फोन नहीं मिला। अब उसका शव मिलने की खबर मिल रही है। हर्षिता की मौत पे पूरा परिवार सदमे में है। सब अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन




परिवार में सबसे छोटी थी सोनिया, सीटेट किया था क्लीयर

बहन सोनिया डबास ने बताया कि हर्षिता परिवार में सबसे छोटी थी। वह शिक्षक बनना चाहती थी। मास्टर डिग्री के बाद उसने सीटेट क्लीयर किया था। दिल्ली में वह ट्यूशन पढ़ाती थी। 22 मार्च को पंकज से शादी के करीब एक माह बाद 30 अप्रैल को वह लंदन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंकज पढ़ाई कर रहा था, हर्षिता गोदाम में करती थी काम

धारौली गांव निवासी पंकज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। वह लंदन में रहता है। आठ माह पहले पंकज लंदन से अपनी शादी के लिए झज्जर आया था। 22 मार्च को उसकी दिल्ली के मंगोलपुर निवासी हर्षिता से दिल्ली के पालम क्षेत्र में अरेंज मैरिज हुई थी। शादी के बाद वह लंदन लौट गया था। वह ईस्ट लंदन से करीब 100 मील दूर छोटे से शहर कार्बी में हर्षिता के साथ रह रहा था। पंकज लंदन में पढ़ाई कर रहा था, जबकि हर्षिता एक गोदाम में काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed