फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   gutgram amit murder case two accuced in police remand

गुरुग्राम के अमित हत्याकांड में दो आरोपियों को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई

Thu, 14 Oct 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
gutgram amit  murder case two accuced  in police remand
गुरुग्राम के फर्रुखनगर से एक युवक का अपहरण कर 22 मार्च को हत्या कर शव बेरी पुलिस थाना क्षेत्र में फेंकने के दो आरोपियों को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक बेरी उपनिरीक्षक सुंदरपाल ने बताया कि किसी अन्य आपराधिक मामले में गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद दोनों आरोपियों रवि निवासी जिला सोनीपत व विकास उर्फ मुकेश निवासी साबरबास जिला हिसार को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत झज्जर में पेश किया गया। उपरोक्त दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर थाना बेरी की टीम द्वारा नियमानुसार अनुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव वजीरपुर निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि वह 22 मार्च को सुबह अपने गांव से सैर करने के लिए जहाजगढ़ रोड की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक युवक जिसकी उम्र लगभग 26-27 वर्ष होगी वह रोड पर पड़ा है और उसका काफी खून निकला हुआ था। उसके साथ में गोली का खाली खोल व एक बुलेट भी पड़ा हुआ था। अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर उसकी हत्या की है और शव को लावारिस हालत में छोड़ दिया। जिसके दाहिने हाथ पर अमित नाम लिखा हुआ है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 22 मार्च 2021 को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में हत्या का मामला अंकित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लावारिस हालत में मिले मृतक युवक की पहचान अमित निवासी फर्रुखनगर जिला गुरुग्राम के तौर पर की गई। गिरफ्त में आए उपरोक्त आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। षड्यंत्र के तहत साजिश रचकर अमित की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि हत्या कि उपरोक्त वारदात में वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस की ओर से गंभीरता से कार्रवाई अमल में लाई जा रही थी। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, अपहरण व अन्य अनेक आपराधिक वारदातों बारे खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed