फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Guru's place in life after parents: OP Dhankhar

जीवन में माता पिता के बाद गुरु का स्थान : ओपी धनखड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Guru's place in life after parents: OP Dhankhar
14jjrp12- श्री श्री रविशंकर जी के जन्म दिवस पर आयोजित भजन संध्या में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम
झज्जर। शहर के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह सभागार में श्री श्री रवि शंकर के जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के चलते देश की सरहदों पर शत्रु देश को सबक सिखाने वाले भारतीय सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाना भजन संध्या का केंद्र बिंदु रहा। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे जबकि जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की धर्मपत्नी स्वप्निल मोहिनी पाटिल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ ने कहा कि संतों के बिना अतुल्य भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए संत समाज और संस्कृति की बड़ी भूमिका रही है। धर्म बनाने की शक्ति के साथ ही प्रचार प्रसार करने में संत समाज का योगदान है। उन्होंने कहा कि भाषा अनेक हैं, लेकिन संतों के प्रवचन के भाव एक हैं। उनका मानव जीवन में बड़ा महत्व है। अलग अलग भाषा, खानपान, पहनावे के बाद देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम संतों ने किया हैं। देश की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम संत महापुरुषों ने किया है।
विज्ञापन

जिला भी संत महात्माओं की तपोभूमि है। यहां संत गरीबदास, स्वामी नित्यानंद महाराज सहित विभिन्न सम्प्रदायों के डेरे हैं जिनके असंख्य अनुयायी हैं। उन्होंने कहा कि सभी इमोशन भगवान ने बनाए हैं। जीवन में चिंता भी होती है, मगर चिंता भी अलार्म की तरह होनी चाहिए। चिंता को छोडक़र मानसिक शांति के लिए संतों की शरण में जाकर प्रभु में ध्यान करने से बड़ा कुछ नहीं है। संतों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, बेरी नगर पालिका के चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान, जिला सचिव प्रवीण जांगड़ा, वीरभान, शर्मिला यादव, जगदीश यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed