फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   GST reform awareness campaign launched today

Jhajjar-Bahadurgarh News: जीएसटी सुधार जनजागरण अभियान का शुभारंभ आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
GST reform awareness campaign launched today
झज्जर। जिले में जीएसटी सुधार जनजागरण अभियान 22 से 29 सितंबर तक किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य दुकानदारों, व्यापारियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा उपभोक्ताओं को जीएसटी सुधारों से होने वाले लाभों के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अभियान की शुरुआत 25 सितंबर को बहादुरगढ़ के गौरैया पर्यटन स्थल के हाल में होगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ और विधायक राजेश जून विशिष्ट अतिथि होंगे। अभियान के तहत 26 सितंबर को झज्जर तथा 27 सितंबर को बेरी उपमंडल में भी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त सरोज चौधरी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देना और आमजन तक जीएसटी सुधारों की उपयोगिता पहुंचाना है। इससे जहां व्यापारियों को सुधारों की विस्तृत जानकारी मिलेगी, वहीं उपभोक्ताओं को भी इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा। बैठक में एडीसी जगनिवास, डीएमसी डॉ. सुशील कुमार, एसडीएम बहादुरगढ़ नसीब कुमार, सीटीएम नमिता कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed