फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Grape-3 is in effect, yet the rules are being violated.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रेप-3 लागू, फिर भी जमकर टूट रहे नियम

Thu, 13 Nov 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 13 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Grape-3 is in effect, yet the rules are being violated.
-फोटो 56 : बुधवार की सुबह छाया स्मॉग। संवाद
बहादुरगढ़। शहर की जहरीली हवा के चलते कमिश्न फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने ग्रैप-3 लागू किया है, इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन हो रहा है। राेक के बावजूद निर्माण कार्याें को जारी रखा है। ऐसे कार्य स्थलों की सूचना मिलनेपर कई स्थान पर काम को रुकवाया भी जा रहा है।
विज्ञापन


सीएक्यूएम की ओर से बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप-3 की पाबंदियां मंगलवार से लागू कर दी गई, लेकिन नियमों का उल्लंघन हो रहा है। शहर में जहरीला धुआं उड़ाते वाहन और खुले में चल रहे निर्माण कार्य आसानी से देखें जा सकते हैं। जबकि बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इनमें से दिनभर दुर्गंध उठती रहती है। बुधवार की सुबह से दोपहर तक स्मॉग की मोटी चादर छाई रही। इससे न केवल दुपहिया वाहन चालकों को बल्कि पैदल राहगीरों को भी आंखों में जलन महसूस हुई। बुधवार को बहादुरगढ का एक्यूआई महरूम रंग में 402 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हवा बीमार मरीजों के लिए घर से बाहर निकलने लायक नहीं है। उन्हें घर पर रहकर ही आराम करना चाहिए। हार्ट, डायबिटीज और अस्थमा के मरीजों के लिए बाहर की हवा में सांस लेना घातक सिद्ध हो सकता है। उन्हें घर पर रहकर ही योग प्राणायाम करना चाहिए।

- डॉ. विनय देशवाल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
यह रहा नवंबर में प्रदूषण का स्तर

तारीख
एक्यूआई की स्थिति

1 नवंबर

202

2 नवंबर

327

3 नवंबर

237

4 नवंबर

86

5 नवंबर

48

6 नवंबर

297

7 नवंबर

392

8 नवंबर

333

9 नवंबर

388

10 नवंबर

377

11 नवंबर

412

12 नवंबर

402

-फोटो 56 : बुधवार की सुबह छाया स्मॉग। संवाद

-फोटो 56 : बुधवार की सुबह छाया स्मॉग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed