{"_id":"6950482583bc67e45f060f93","slug":"grap-3-restrictions-are-being-strictly-enforced-in-the-district-dc-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119832-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैप-3 के प्रतिबंध जिले में सख्ती से लागू : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रैप-3 के प्रतिबंध जिले में सख्ती से लागू : डीसी
विज्ञापन
-फोटो 65 : बहादुरगढ़ में एंटी स्मॉग गन से वायु प्रदूषण नियंत्रण रोकथाम करता नप वाहन। स्रोत सूचना
बहादुरगढ़/झज्जर।
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ने के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) स्टेज-3 की पाबंदियां जारी हैं। इसके तहत जिले में सभी एजेंसियों को प्रदूषण नियंत्रण उपायों और प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी पालिका क्षेत्र में आदेशों की पालना की जा रही है। बहादुरगढ़ व झज्जर में शहरी स्थानीय निकाय की ओर से एंटी स्मॉग गन कार्य कर रही है तथा सड़कों पर टैंकरों से पानी छिड़काव किया जा रहा है।
डीसी ने बताया कि ग्रैप-3 के चलते जिला में निर्माण, तोड़फोड़ कार्यों पर रोक और सीमेंट, रेत, फ्लाई ऐश जैसी निर्माण सामग्री की वाहनों में आवाजाही बंद रहेगी। वहीं सड़कों की साफ सफाई मशीनों से करनी होगी। सड़कों व पेड़ों पर पानी का छिड़काव व एंटी-स्मॉग गन का उपयोग बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
कचरा जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटरों पर रोक रहेगी।