{"_id":"66b41f0dd8ee0e6226043767","slug":"gram-panchayat-goriya-welcomed-manu-at-the-airport-with-his-family-now-the-welcome-ceremony-will-be-held-in-the-village-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112607-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: परिजनों के साथ ग्राम पंचायत गोरिया ने किया मनु का एयरपोर्ट पर स्वागत, अब गांव में होगा स्वागत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: परिजनों के साथ ग्राम पंचायत गोरिया ने किया मनु का एयरपोर्ट पर स्वागत, अब गांव में होगा स्वागत समारोह
Thu, 08 Aug 2024 06:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास (झज्जर)। पिस्टल क्वीन व गोल्डन गर्ल मनु भाकर डबल ओलंपिक मेडल के साथ स्वदेश लौट आई हैं। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर मनु भाकर के स्वागत के लिए उनके ताऊ प्रताप शास्त्री, ताई निर्मला, ताऊ बलजीत सिंह, चाचा महेंद्र सिंह व चाची नीलम व सरपंच अजीत सिंह अपनी पंचायत के साथ पहुंचे और हाथों में गुलदस्ते लेकर अपनी बेटी के आने की प्रतीक्षा करते हुए दिखाई दिए।
मनु भाकर के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही परिजनों में आशीर्वाद देने की होड़ लग गई। उनके ताऊ प्रताप शास्त्री ने कहा कि मनु भाकर ने ओलंपिक में डबल मेडल जीतकर उनकी खुशी को दोगना कर दिया है। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि अगले ओलंपिक में मनु गोल्ड मेडल लेकर आए। मनु भाकर की ताई निर्मला व चाची नीलम ने बताया कि मनु को बाजरे की रोटी, दही और लाल मिर्च की चटनी पसंद है। ताऊ बलजीत सिंह ने कहा कि मनु ने ओलंपिक में डबल पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि गांव के अंदर प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यदि ईमानदारी से मेहनत की जाए तो वह अवश्य ही सफल होती हैं। मनु ने 4 वर्ष तक किसी भी कार्यक्रम में शामिल न हो एकाग्र होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान दिया, उसी का परिणाम है कि मनु ओलंपिक में डबल मेडल लेकर आई। चाचा महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों में खुशी है। बेटी का स्वागत करके आज वे फूले नहीं समा रहे हैं। भगवान ऐसी बेटी सभी को दे। जल्द ही मनु के स्वागत में गोरिया गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
मनु के स्वागत के लिए ग्राम पंचायत तय करेगी समय
मनु के स्वागत के लिए पहुंचे सरपंच अजीत सिंह ने बताया कि मनु के पैतृक गांव में लौटने पर ग्राम पंचायत गोरिया की तरफ से भव्य स्वागत किया जाएगा। पिता रामकिशन भाकर व मां सुमेधा भाकर से बात की गई है। जल्द ही स्वागत समारोह की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी और उसकी सूचना मनु भाकर के परिजनों को दी जाएगी। पूरा गांव मनु के स्वागत के लिए पलकें बिछाए बैठा है।