{"_id":"600b29a78ebc3e32af7ef584","slug":"government-should-not-make-agriculture-law-a-question-of-nose-kundu-bahadurgarh-news-rtk592124550","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों को नाक का सवाल न बनाए सरकार : कुंडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
किसानों से बातचीत करते बलराज कुंडू। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
Link Copied
बहादुरगढ़। किसान आंदोलन की मजबूती के लिए रोजाना प्रदेश भर में चल रहे किसान धरनों पर जा रहे विधायक बलराज कुंडू शुक्रवार को टीकरी बॉर्डर पर किसान धरने पर पहुंचे। किसान रसोई पर बैठे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे किसानों के साथ वर्तमान और 26 जनवरी की किसान ट्रैक्टर परेड को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने सरकार के अड़ियल रुख को बेहद चिंताजनक बताया और कहा कि प्रजातंत्र में किसी भी सरकार को इतना अड़ियल रवैया नहीं अपनाना चाहिए। केंद्र सरकार को यह बात समझनी चाहिए कि प्रजातंत्र में जनता के हित सबसे ऊपर होते हैं। कृषि कानूनों को सरकार नाक का सवाल बनाकर बैठ गई है जो सही नहीं है। राजहठ छोड़कर सरकार को किसानों की सभी मांगें मानते हुए तीनों काले कानून रद्द कर एमएसपी की गारंटी लेनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य है कि किसानों की शहादतों को भी अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन
बलराज कुंडू ने 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड को लेकर किसानों में जोश भरते हुए कहा कि सब किसान भाइयों को एकजुटता और अनुशासन में रहकर पूरी गरिमा के साथ तिरंगे झंडे को ऊपर रखकर यह परेड निकालनी है। किसानों को रोकने के तमाम सरकारी प्रयास विफल होंगे और यह ट्रैक्टर परेड ऐतिहासिक होगी। इसको लेकर किसानों में भारी जोश है और कोई भी ताकत किसानों को गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकालने से रोक नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई में किसान-मजदूर 36 बिरादरी के मेहनतकश लोग लाखों की संख्या में 26 जनवरी को दिल्ली में निकाली जाने वाली किसान ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगे। यह ट्रैक्टर परेड अंधी-बाहरी सरकार की आंखें और कान खोलने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।