{"_id":"65edd3f080ffc8c3c50f15cb","slug":"government-should-give-compensation-of-rs-50-thousand-per-acre-for-crops-destroyed-due-to-rain-and-hailstorm-chhikara-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-106072-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात व ओलावृष्टि से नष्ट फसलों का 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : छिकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात व ओलावृष्टि से नष्ट फसलों का 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : छिकारा
Sun, 10 Mar 2024 09:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 10 Mar 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि बरसात व ओलावृष्टि से प्रदेश अधिकांश जिलों में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। जहां पूर्ण रूप से फसल चौपट हो गईं है, सरकार को जल्द ही 50 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देना चाहिए ताकि किसान के नुकसान की भरपाई हो सके।
किसान आंदोलन विषय पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि करीब दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को विश्वास दिलाया था कि उनकी मांगों के लिए कमेटी बनाकर समाधान किया जाएगा। इस आश्वासन को लेकर किसान आंदोलन खत्म हुआ था। इसके 1 साल के बाद भारतीय किसान संघ ने दिल्ली के रामलीला मैदान में सरकार को किसानों की समस्या के लिए दिए गए आश्वासन को याद दिलाया गया, लेकिन स्थिति नहीं बदली। सरकार इस पर भी सभी किसान संगठनों से बातचीत करके समस्या का हल निकाले ताकि किसान आंदोलन करने पर मजबूर न हों। भारतीय किसान संघ राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए सिर्फ किसानों के मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का काम करता है ताकि देश के किसी भी वर्ग, आमजन को कठिनाई नहीं हो। इस मौके पर हवा सिंह सहवाग, सुरेंद्र छिल्लर मास्टर, विपिन, जेपी डागर, रमेश बराही, फूल छिकारा, सत्यव्रत डागर, नीरज डागर, विजय पंडित, डॉ. प्रवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन