फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Government should constitute the Eighth Pay Commission and regularise temporary employees: Rambir Singh

आठवें वेतन आयोग का गठन व कच्चे कर्मचारियों को नियमित करे सरकार : रामबीर सिंह

Wed, 24 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 24 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Government should constitute the Eighth Pay Commission and regularise temporary employees: Rambir Singh
23jjrp06- मांगों को लेकर अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते सकसं के पदा​धिकारी। स्रोत-संघ
झज्जर। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने जिला सचिवालय पर धरना-प्रदर्शन किया और जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सभा की शुरुआत शहीदों को मौन श्रद्धांजलि देने से हुई और राजा राव तुलाराम के बलिदान को याद किया गया। जिला प्रधान रामबीर सिंह, सह-सचिव नरेश कुमार, सचिव शिवम ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग का तत्काल गठन व लागू होने तक 5 हजार रुपये की अंतरिम राहत, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों का निवारण करना व अन्य हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों पर टालमटोल कर रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर जयपाल गुढ़ा, दिलबाग सिंह दलाल, राजेंद्र सिंह, योगेश शास्त्री, मास्टर राजबीर राहड़, बलवीर कोट, मास्टर रमेश जाखड़, राज सिंह दहिया, मंगतराम कौशिक एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed