फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Government Model Senior Secondary School building built at a cost of Rs 4 crore 46 lakh

Jhajjar-Bahadurgarh News: 4 करोड़ 46 लाख की लागत से बना राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का भवन

Sat, 23 Dec 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 23 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Government Model Senior Secondary School building built at a cost of Rs 4 crore 46 lakh
बेरी। बेरी में करीब तीन साल से चल रहा राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भवन बनकर तैयार हो गया है। इसके निर्माण पर 4.46 करोड़ की लागत आई है। उम्मीद है कि इसी महीने नए भवन में विद्यार्थियों की कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएंगी। नए भवन में कक्षाएं शुरू होने के बाद जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के जेई रविंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में जर्जर बरामदे की छत से बरसात के मौसम में लेंटर गिरने लगा था। उस वक्त जिला प्रशासन व विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर भवन को कंडम घोषित करने के आदेश जारी कर दिए थे। भवन कंडम घोषित होने के बाद नए भवन को बनाने के लिए सरकार को एस्टीमेट भेजा गया। सरकार की तरफ नए भवन को बनाने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये मंजूर हुए। सरकार की तरफ से राशि भेजने के बाद कार्य को शुरू किया गया। विभाग के जेई ने बताया कि 4 करोड़ 46 लाख की लागत से बनने वाले स्कूल के नए भवन को सड़क से तीन फीट ऊंचा उठाया गया है। क्योंकि पुरानी इमारत का लेेवल सड़क से नीचा था। इसके चलते बरसात के मौसम में स्कूल के प्रागंण में जलभराव हो जाता था। स्कूल प्रागंण में पानी भरने के बाद या तो बच्चों की छुट्टी करनी पड़ती है या फिर धर्मशाला में कक्षाएं लगानी पड़ती है।
विज्ञापन



चार मंजिला भवन में होंगी कई सुविधाएं

4 मंजिला नए भवन में स्टाफ रूम, प्रिसिंपल रूम, लैब, म्यूजिक रूम, अलग-अलग बाथरूम सहित अनेकों सुविधाएं दी जाएगी। नए भवन में प्राथमिक चिकित्सा रूम अलग से बनाया गया है। अगर किसी विद्यार्थी को दिक्कत होती है तो वहीं स्कूल में प्राथमिक चिकित्सा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेरी राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का भवन लगभग तैयार हो गया है। इसी माह में स्कूल के नए भवन में विद्यार्थियों की कक्षाएं लगने की उम्मीद है। स्कूल के नए भवन को सड़क के लेवल से नए भवन को तीन फीट ऊंचा उठाया गया है, जोकि बरसात के मौसम में स्टाफ व विद्यार्थियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
रविंद्र कुमार, जेई शिक्षा विभाग बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed