फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Goods trains run during the day, passengers upset due to non-running of passengers

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन में दौड़ती हैं मालगाड़ी, पैसेंजन न चलने से यात्री परेशान

Wed, 21 Jun 2023 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 21 Jun 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Goods trains run during the day, passengers upset due to non-running of passengers
झज्जर। वर्ष 2013 में झज्जर में ट्रेन का संचालन तो शुरू हो गया लेकिन ट्रेनों का संचालन सही न होने से यात्रियों को सही ढंग से सुविधा नहीं मिल रही है। दिन में केवल माल गाड़ी चलती हैं। तीन रेल गाड़ियां सुबह आठ बजे से पहले व तीन शाम को सवा छह बजे के बाद चलती हैं। दो एक्सप्रेस गाड़ियां रात के समय यहां से गुजरती हैं। यात्रियों को को बसों या अपने वाहनों से ही यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ता है। दिन में 10 घंटे तक कोई ट्रेन नही है। इस कारण यात्री परेशान हें।
विज्ञापन

व्यापार मंडल पत्र द्वारा रेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री को फरुखनगर से झज्जर नई रेल जोड़ने के लिए और झज्जर रेलवे स्टेशन से कम से कम दिन में दो ट्रेन चलाने का अनुरोध करेगा। व्यापारियों का कहना है कि इसका असर कारोबार पर भी हो रहा है। सुविधाओं से पिछड़ा शहर कोई उद्योग धंधे नहीं लगे हैं और मूलभूत समस्याओं से भी अभी तक उभर नहीं सका है। झज्जर शहर के विकास के लिए व्यापार मंडल आवाज उठाएगा और रेल मंत्री, मुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद, स्थानीय एमएलए, को पत्र द्वारा नई रेल लाइन लाने और दिन में ट्रेन चलाने की मांग करेगा। शीघ्र बार एसोसिएशन और व्यापार मंडल एक बार फिर रेल मंत्री उपायुक्त के माध्यम से झज्जर को नई रेल लाने और दिन में ट्रेन चलाने की मांग करेगा।
विज्ञापन

----------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ये चलती हैं रेल गाड़ियां
सुबह : 5:44 बजे झज्जर से रेवाड़ी
सुहब : 5:54 बजे झज्जर से रोहतक-जींद
सुबह : 7:54 बजे झज्जर से रोहतक-जींद
--------------------------------------------
शाम : 6:23 बजे झज्जर से रेवाड़ी
शाम : 8:13 बजे झज्जर से रोहतक
शाम : 8:38 बजे झज्जर से रोहतक
----------------------------------------
रात : 11:52 बजे झज्जर से साबरमती
रात : 12:54 बजे झज्जर से चंडीगढ़

ये है व्यापार मडल की मांग
व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सतपाल सैनी, डॉ गौतम आर्य और सचिव हैप्पी वर्मा आदि का कहना है कि रेवाड़ी से सुबह ट्रेन चले झज्जर- अस्थल बोहर-बहादुरगढ़ होते हुए सराय रोहिला (आनंद पर्वत, दिल्ली) तक जाए, शाम को वापस आए। इससे झज्जर वासियों वह व्यापारियों को काफी फायदा मिलेगा, रोनक भी बढ़ेगी, ऑटो व ई रिक्शा का भी काम बढे़गा। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा कि फरुखनगर से झज्जर नई लाइन जोड़ने एवं दिन के समय रेवाड़ी से सीधी पानीपत दो ट्रेनें चलाने का मांग पत्र तैयार कर दिया है। बुधवार को केंद्रीय रेलमंत्री, जीएम रेलवे विभाग, सांसद को पत्र द्वारा भेजेंगे। उसके पश्चात रेल मंत्री से मिलने समय लिया जाएगा।
- वर्जन
इस ट्रैक से सुबह शाम व रात को केवल आठ रेल गाड़ियों का ही आवागमन होता है। यात्रियों की संख्या भी कम ही रहती है।
- रामकिशन मीणा, स्टेशन अधिक्षक, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed