फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gold medalist Aman Jakhar honored

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वर्ण पदक विजेता अमन जाखड़ का किया सम्मान

Thu, 04 May 2023 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gold medalist Aman Jakhar honored
साल्हावास। क्षेत्र के गांव लडायन स्थित जाखड़ 36 खाप चबूतरा पर बुधवार को यूथ एशियन एथलेटिक्स खिलाड़ी अमन जाखड़ पुत्र सोमवीर जाखड़ के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने अमन को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गीता भुक्कल, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना और वशिष्ठ अतिथि रिटायर्ड एसीपी राजबीर सिंह जाखड़, ब्लॉक समिति मातनहेल के चेयरमैन दीपक झांसवा, सोमबीर ठेकेदार रहे। अमन जाखड़ व उनके कोच बिजेंद्र और जयप्रकाश को विधायक ने सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि अमन की उपलब्धि सबके लिए गौरव की बात है उन्होंने खेल स्टेडियम जमालपुर के लिए अपने निजी कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। साथ ही अमन जाखड़ को यह विश्वास दिलाया कि भविष्य खेल में यदि कोई परेशानी आए तो उन्हें जरूर अवगत कराएं। ग्रामीणों की तरफ से मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथियों को पगड़ी बांधकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जाखड़ खाप चबूतरा पर उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों व सम्मानित लोगों ने भी अमन जाखड़ सम्मानित किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 29 अप्रैल 2023 को ताशकंद उज्बेकिस्तान में यूथ एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अमन जाखड़ ने 3000 मीटर दौड़ स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। 2021 में अमन जाखड़ ने 36वीं हरियाणा राज्य क्रास कन्ट्री में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान निश्चित किया। इस अवसर पर एच डी स्कूल निदेशक रमेश गुलिया, मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन के प्राचार्य नवीन मित्तल, सतगामा जाखड़ के प्रधान सूबेदार रणबीर जाखड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed