{"_id":"57eac60f4f1c1b6809573f03","slug":"gold-medal-dr-vinesh-won-gold-medal-dr-vinesh-top-in-md-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडी में टॉपर डॉ. विनेश दलाल को गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडी में टॉपर डॉ. विनेश दलाल को गोल्ड मेडल
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ निवासी डा. विनेश दलाल को सम्मानित करते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर के नागरिक अस्पताल में कार्यरत एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डिप्टी सीएमओ डॉ. केएस दलाल की बेटी डॉ. विनेश दलाल ने एम्स में गायनी डिपार्टमेंट से एमडी करते हुए टॉपर रैंक हासिल की। उन्हें एम्स के स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
यहां के सेक्टर-6 में रहने वाली डॉ. विनेश दलाल ने 2006 में नागपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की थी। इसके बाद उसका चयन गायनी डिपार्टमेंट में एमडी के लिए आल इंडिया इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंस (एम्स) में हो गया। यहां उसने अपने कोर्स के दौरान शानदार सफलता हासिल करते हुए गोल्ड मेडल पाया। यहीं नहीं उसने अपनी रिसर्च थिसिस में बेस्ट पेपर अवॉर्ड भी जीता है।
विज्ञापन
सोमवार को एम्स के संस्था स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें एमडी में टॉपर रहने और बेस्ट पेपर अवॉर्ड पाने पर सम्मानित भी किया। सम्मानित हुईं डॉ. विनेश के पिता डॉ. केएस दलाल, मां डा. कमला दलाल का कहना है कि शुरू से ही विनेश में कामयाबी हासिल करने का जज्बा रहा है। डॉ. विनेश के गोल्ड मेडल लेने पर उन्हें बहादुगरढ़ के अनेक डॉक्टरों व समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बधाई भी दी।
विज्ञापन