फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gold chain snatched from the neck of a woman who went out for a walk with her daughter-in-law

बहू के साथ सैर करने निकली महिला के गले से झपटी सोने की चेन

Sat, 19 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gold chain snatched from the neck of a woman who went out for a walk with her daughter-in-law
दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ क्षेत्र में आपराधिक वारदात लगातार बढ़ती जा रही हैं। सेक्टर-9 में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बहू के साथ सैर पर निकली एक महिला के गले से सोने की चेन झपट बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गए। शिकायत के आधार पर शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायकर्ता कुसुम लता ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अपनी पुत्रवधू के साथ सैर के लिए घर से निकली थी। जब वे दोनों सेक्टर-9 हाउसिंग बार्ड स्थित पार्क के नजदीक पहुंचीं तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए। इस दौरान पीछे बैठे युवक ने उसके गले पर झपटा मार सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि सेक्टर-9 में छीना-झपटी की कई वारदात हो चुकी हैं। हालांकि पुलिस एक-दो वारदात को सुलझा चुकी है।
विज्ञापन

चेन झपटने का विरोध करने पर भाजपा नेता के भतीजे को गोली मारने वालों का नहीं लगा सुराग
भाजपा नेता राजपाल शर्मा के भतीजे एवं बेकरी शॉप संचालक सौरभ से 7 सितंबर को कुछ युवकों ने चेन छीन ली। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने सौरभ के सीने में गोली मार दी थी। करीब दो सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। आरोपियों की पहचान व उनकी गिरफ्तारी के लिए सीआईए टू को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed