फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gold chain missing, servant accused of theft

Jhajjar-Bahadurgarh News: सोने की चेन गायब, नौकर पर चोरी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gold chain missing, servant accused of theft
बहादुरगढ़। पटेल नगर गली नंबर-8 निवासी मंजीत के घर से 140 ग्राम की सोने की दो चेन चोरी हुई हैं। मंजीत ने अपने ही नौकर सूरज चंद पर चोरी का आरोप लगाया है। सेक्टर छह थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि इस बारे में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रॉपर्टी डीलर मंजीत का आरोप है कि करीब चार महीने पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गांव हलदुबाना निवासी सूरज चंद को घर के काम के लिए रखा था। गत दो अप्रैल को हिसाब कर उसे नौकरी से हटा दिया गया था जिसके बाद वह तीन अप्रैल की सुबह अपना सामान लेकर चला गया। मंजीत के अनुसार पांच अप्रैल को जब उन्होंने लॉकर में अपनी चेन पहनने के लिए देखा तो उनकी व उनकी पत्नी की दोनों चेन गायब मिलीं जिनका कुल वजन करीब 140 ग्राम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed