फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gogamedi became victim of appeasement politics of Congress government: Brij Bhushan

कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण राजनीति के शिकार हुए गोगामेड़ी : बृजभूषण

Tue, 19 Dec 2023 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 19 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Gogamedi became victim of appeasement politics of Congress government: Brij Bhushan
बहादुरगढ़ में सांसद बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत करते राकेश कोच। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बहादुरगढ़ में जाखौदा बाईपास पर हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश कोच ने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। वे सोमवार की सुबह राजस्थान के गोगामेड़ी गांव में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की श्रद्धांजलि सभा में जा रहे थे। गत 8 दिसंबर को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में बदमाशों ने घर में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

पत्रकारों से बातचीत में सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि भाजपा तुष्टीकरण करने वाली और कमजोर सरकार नहीं है। राजस्थान में खुफिया विभाग के पास इनपुट होने के बाद कोई कार्रवाई न करना यह कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति थी। उसी राजनीति के शिकार सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की समस्या का समाधान किया, पाकिस्तान का इलाज किया, सर्जिकल स्ट्राइक की। अब उन लोगों पर भी स्ट्र्राइक होगी, जिन्होंने सुखदेव सिंह की हत्या की, क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है। इस सरकार के गृहमंत्री अमित शाह हैं। न्याय जरूर होगा। इस दौरान उनके साथ हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास के शिष्य हेमंत दास भी थे। स्वागत के दौरान संजय मलिक पहलवान, विनय साईं, जयप्रकाश पहलवान भारत केसरी, एसपी देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed