फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Godown survey

गेहूं घोटाले पर चेती सरकार, एसीएस ने किया भंडारण केंद्रों का निरीक्षण

Fri, 20 Nov 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Fri, 20 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Godown survey
प्रदेश में सामने आ रहे गेहूं के घोटालों के बाद प्रदेश सरकार ने गेहूं के गोदामों की छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार को प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) धनपत सिंह ने बेरी, मातनहेल और बहादुरगढ़ अनाज मंडी स्थित भंडारण केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने भंडारण केंद्र में गेहूं के रखरखाव की स्थिति को देखा और गेहूं की कुल मात्रा, उसकी नमी और माप तोल के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत की। साथ ही रिकॉर्ड का मिलान भी किया।
विज्ञापन

एसीएस धनपत सिंह ने इससे पहले लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में गेहूं के रखरखाव की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भंडारण केंद्रों में गेहूं की मात्रा, नमी व भंडारण सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की मोनिटरिंग स्वयं करने के निर्देश खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को दिए। बाद में वे भंडारण केंद्रों में छानबीन के लिए पहुंचे। उन्होंने मौके पर ही गेहूं की नमी की मात्रा, भंडारण केंद्र में रखे गए गेहूं की मात्रा के साथ वजन करके भंडारण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भंडारण केंद्रों में रखे गए गेहूं की गुणवत्ता और मात्रा को लेकर सतर्कता बरती गई है और किसी भी स्तर पर कोई अंतर न रहे, इसके लिए भंडारण केंद्रों के स्टाक, गुणवत्ता व रिकॉर्ड की अपडेट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भंडारण केंद्रों के आसपास सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।


दाल की कालाबाजारी पर प्रशासन रखे नजर
अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से दालों का भंडारण कर कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

किसी भी रूप से दालों की बिक्री में कालाबाजारी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से पूर्णतया सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

डीसी अनीता यादव ने बताया कि झज्जर जिले में सरकार के निर्धारित नियमों के अनुरूप दालों की बिक्री के लिए रेट निर्धारित करते हुए जन साधारण की सुविधा के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दालों का भंडारण कालाबाजारी के रूप में न हो पाए, इसके लिए प्रशासन की ओर से पैनी नजर रखते हुए मॉनिटरिंग भी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed