{"_id":"5dfa854e8ebc3e87c67ec09e","slug":"gnterator-should-not-be-removed-on-government-land-by-making-an-excuse-to-be-crane-bahadurgarh-news-rtk5330375184","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन न होने का बहाना बनाकर नहीं हटाया सरकारी जगह पर रखा जेनरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन न होने का बहाना बनाकर नहीं हटाया सरकारी जगह पर रखा जेनरेटर
विज्ञापन
सरकारी जगह पर रखे जनरेटर हटाने के लिए जुटे नप कर्मचारी व ट्रैफिक पुलिस।
- फोटो : Bahadurgarh
लगातार संकरी हो रही सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए नप और ट्रैफिक पुलिस की टीमें सड़कों पर उतरी। दोनों ही टीमों की लापरवाही के चलते अतिक्रमण हटाओ अभियान में बेहद खामियां नजर आई। टीमों ने न केवल रेहड़ी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की बल्कि जुर्माना भी किया लेकिन अधिकारी उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने से बचते नजर आए जो सड़क को पूरी तरह से अपनी समझकर कब्जा किए थे और अपनी दुकानों के आगे रेहड़ियां लगवाकर उनसे किराया वसूलते हैं। एक दुकानदार ने तो अपनी दुकान के आगे करीब 10 फीट तक कब्जा करके जनरेटर रखा हुआ है। बुधवार को नप और ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन न होने का बहाना बनाते हुए उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
अमर उजाला की ओर से सड़कों पर बढ़ रहे अतिक्रमण की खबरें लगातार प्रकाशित की जा रही है। इसके बाद नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस अभियान में कहीं-कहीं पर पुलिस और नप अधिकारियों को दुकानदारों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा।
बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुबह करीब 10 बजे शुरू हो गई थी। सबसे पहले टीम रोहतक रोड पर पहुंची और यहां पर दुकानदारों द्वारा सड़कों पर रखे गए साइन बोर्डों को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद टीम आगे बढ़ी और रेलवे रोड़ पर पहुंची। यहां पर टीम की ओर से रेहड़ी संचालकों पर जुर्माना लगाया। जबकि यहां पर अनेक दुकानदार ऐसे हैं जो अपनी दुकानों के आगे रेहड़ी लगवाकर उनसे किराया वसूलते हैं। उन पर टीम की ओर से किसी तरह की कोई सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान में जिस भी दुकानदार पर जुर्माना लगाया गया वही नप और पुलिस के साथ बहस करने लगा। दुकानदारों का कहना था कि यदि प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी है तो सभी के खिलाफ एक जैसी होनी चाहिए। किसी को भी छोडना नहीं चाहिए। जबकि कार्रवाई में अधिकतर दुकानदारों को छोड़ा गया है।
रेलवे रोड पर स्टेडियम के सामने स्थित एक दुकानदार द्वारा पूरे फुटपाथ पर कब्जा करके जनरेटर रखा गया है। कई बार इसे यहां से शिफ्ट करने के लिए नप अधिकारियों और ट्रैफिक एसएचओ की ओर से भी कहा गया है लेकिन दुकानदार अपनी मनमानी करते हुए अधिकारियों की बातों को अनसुना कर रहा है। बुधवार को भी टीम जब यहां पहुंची तो दुकानदार अपनी दुकान को ही छोड़कर मौके से गायब हो गया। नप के कर्मचारी और ट्रैफिक पुलिस इसे हटाने पर जोर लगाती रही। दुकानदार भी लगातार इस जनरेटर को हटवाने के लिए कहते रहे।
नगर परिषद की ओर से रोहतक रोड और रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसमें 25 चालान किए हैं जिनसे 18250 की राशि जुर्माने के तौर पर वसूली गई है। रही बात जनरेटर हटाने की, बुधवार को उनके पास क्रेन नहीं थी। वीरवार को की जाने वाली कार्रवाई में जनरेटर को क्रेन के माध्यम से हटाया जाएगा। -बलबीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद।