फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   GNM has poisoned

जहर खाने से डॉक्टर की मौत, पैसे के लेनदेन के लिए चलते खाया जहर

Thu, 25 Jun 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
GNM has poisoned
पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Jhjhar
कबलाना गांव के एक ईंट भट्ठे पर जीएनएम का काम करने वाले युवक ने पैसे के लेनदेन को लेकर जहर निगल लिया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। मृतक ने जिन लोगों से पैसे लेने थे उनके नाम और पैसे लिखते हुए सुसाइड नोट भी लिखा है। तीन पेज के सुसाइड नोट में करीब 50 लोगों के नाम दिए गए हैं। लेकिन मुख्य रूप से 6 लोगों के नाम सुसाइड नोट में उसे मरने के लिए मजबूर करने वाले लिखे हैं। जिनके खिलाफ पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई प्रवीन कुमार निवासी कबलाना का आरोप है कि उसके भाई संदीप ने कबलाना के ओबीसी व एबीसी भट्ठा पर दुकान की हुई थी और वह जीएनएम नर्सिंग स्टाफ का काम करता था। जहां पर लेबर को दवाइयां देता था। उसने मेडिकल स्टोरों से दवाइयां लेकर भट्टे पर काम करने वाले लोगों को दी थी। लेकिन अब भट्ठे पर काम करने वाले लोगों का हिसाब किया जाना था। उसके भाई ने भी उसे बताया था कि उसका 19 जून को हिसाब किताब किया जाना था। लेकिन उन लोगों ने उसके पैसे नहीं दिए। करीब 6 लोगों पर पैसे नहीं देने का आरोप लगाया है। जिसकी वजह से उसके भाई को मजबूर किया गया है और उसे जहर दिया गया है। उसका आरोप है कि उसके भाई के पैसे न देकर उसे जहर देकर मारा गया है। संदीप भट्ठे के नजदीक खेतों में पड़ा था। उसे उठाकर वे अस्पताल लेकर आए तो भट्ठे से कोई भी व्यक्ति उनके साथ नहीं आया। उसने सुसाइड नोट में नंदे जमादार, देवीलाल, राज किशोर, जिया जमादार, संजय जमादार, राजबीर मुंशी आदि पर मजबूर करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में इन लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग मृतक की तरफ से की गई। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मृतक के तीन बच्चे भी हैं। जिनमें एक लड़की व दो लड़के हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामावतार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, झज्जर।
मामले की हर पहलु को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। सुसाइड नोट की भी जांच करवाई जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजेश कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, सदर, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed