फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Girl students took out a rally against dengue, made people aware

Jhajjar-Bahadurgarh News: डेंगू के खिलाफ छात्राओं ने निकाली रैली, लोगों को किया जागरूक

Tue, 26 Sep 2023 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Girl students took out a rally against dengue, made people aware
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत एनएसएस तथा वाईआरसी स्वयंसेविकाओं ने डेंगू के विरुद्ध रैली निकाल जनमानस को अपने आस-पास साफ सफाई रखने का सन्देश दिया। डेंगू एक मच्छर जनित बीमारी है। हर साल इस बीमारी की चपेट में लाखों लोग आते हैं, यही वजह है कि डेंगू की बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करना बहुत जरूरी है। एडीज मच्छर के काटने से डेंगू की बीमारी होती है और इसमें मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगता है और प्लेटलेट्स के अत्याधिक कम होने की वजह से कई बार मरीज की हालत अत्यंत गंभीर भी हो सकती है। डेंगू के प्रति जागरूक रहकर हम इससे बच सकते हैं। महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने नारों के जरिये व लोगों को समझाया कि अपने आसपास पानी जमा न होनें दे और स्वच्छता रखकर काफी हद तक बीमारी की रोकथाम की जा सकती है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि डेंगू से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है कि घर के आसपास कूलर, टायर आदि में पानी जमा नहीं होने दें क्योंकि जमें पानी में मच्छर पनपते हैं व अपने आस पास गंदगी न होने दें। इसके अलावा घर के अंदर मच्छरों को भगाने के लिए क्वाइल का इस्तेमाल करें, खिड़कियों और दरवाजों को ठीक तरह से बंद रखें, सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करें, समय-समय पर मच्छर मारने वाली दवाओं का छिड़काव करें और डेंगू के लक्षण नजर आने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। स्वच्छता पखवाड़े में अभी तक स्वयंसेविकाओं ने पोस्टर, स्लोगन द्वारा जागरूकता, गीला व सूखा कूड़ा अलग करना, श्रमदान, घरों की साफ सफाई आदि गतिविधियों द्वारा जागरूकता कर चुकीं हैं। डेंगू पर रैली का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस व वाईआरसी इकाई द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed