फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Girl going to give food to grandfather crushed by trolley, dies

Jhajjar-Bahadurgarh News: दादा को खाना देने जा रही बच्ची को ट्राले ने कुचला, मौत

Thu, 07 Dec 2023 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 07 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Girl going to give food to grandfather crushed by trolley, dies

विज्ञापन
झज्जर। कबलाना गांव में बुधवार सुबह अपने दादा को खाना देने जा रही 9 साल की बच्ची को ट्राले ने कुचल दिय। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के बस अड्डे पर शव रखकर झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और ब्रेकर बनवाने की मांग की। एसडीएम, डीएसपी ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के जेई को मौके पर बुलाकर ब्रेकर बनवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने करीब छह घंटे बाद जाम खोला।
जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई और उनको दूसरे रास्तों से भेजा गया। प्रशासन के आश्वासन के बाद शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कबलाना निवासी वीरेंद्र की 9 साल की पुत्री हीना बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हुई थी। स्कूल का बैग लेकर दादा को बस अड्डे के पास दुकान पर खाना देने गई थी। रास्ते में उसने बैग अपनी चाची के घर रख दिया और खाना देने के लिए चली गई। जैसे ही वह सड़क पार करके कच्चे मार्ग पर चलने लगी, तभी झज्जर की तरफ से आए तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्राला आया और हीना को कुचल दिया। इससे हीना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस पर ट्राला चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के रोषस्वरूप ग्रामीणों ने बहादुरगढ़-झज्जर मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बस अड्डे के पास ब्रेकर बनवाने और कार्रवाई की मांग। एसडीएम विशाल कुमार और डीएसपी शमशेर सिंह ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया और जेई को बुलाकर स्पीड ब्रेकर बनाया गया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। मृतका हीना तीसरी कक्षा की छात्रा थी। मृतक का पिता वीरेंद्र और माता सविता मजदूरी का काम करते हैं। मृतका का एक बड़ा भाई और बहन भी है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के दादा धर्मबीर की शिकायत पर सिलानी जातिम निवासी चालक मंजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सड़क हादसे में हीना की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे के समय मृतका के पिता वीरेंद्र काम पर गए हुए थे। परिजनों ने बताया कि हीना के दादा धर्मबीर की गांव कबलाना में खुंगाई मोड़ के ऊपर किराना की दुकान है। वह बुधवार सुबह उनको खाना देने के लिए गई थी। प्रतिदिन अलग-अलग परिवार के सदस्य जाते थे और आज हीना खाना देने के लिए गई थी, लेकिन किसी को ऐसी अनहोनी की आशंका नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed