फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Get a drain made, otherwise rain water will enter the houses.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाला बनवा दो, नहीं तो घरों में घुसेगा बरसात का पानी्

Wed, 12 Jun 2024 05:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 12 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Get a drain made, otherwise rain water will enter the houses.
बहादुरगढ़। अधूरे पड़े नाले के निर्माण को लेकर सैनीपुरा के लोगों ने मंगलवार को एसडीएम बहादुरगढ़ से मुलाकात की। लोगों ने अपनी समस्या के बारे में अवगत कराते हुए नाले का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि अगर नाला बारिश के मौसम से पहले नहीं बना तो सैनीपुरा कॉलोनी में जलभराव हो जाएगा। लोगों के घरों में पानी घुस जाएगा।
इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। अभी भी सैनीपुरा में पानी भरा हुआ है। बारिश के बाद तो स्थिति बेहद खराब हो जाएगी।
लोगों के आवागमन के लिए रास्ता नहीं है। ऐसे में नाले का निर्माण पूरा किया जाए। लोगों ने इस दौरान एक मांग पत्र भी सौंपा। पत्र में विजय राठी, दीपक, मनोज शर्मा, खेमचंद, धर्मबीर राठी, भीम सिंह दलाल, महिपाल, पंकज ने बताया कि सैनीपुरा में नगर परिषद द्वारा एक नाले का निर्माण किया जा रहा है। इस नाले का निर्माण करीब 40-45 दिन से बंद पड़ा है। नाले का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए कई बार नगर परिषद अधिकारियों से मांग की जा चुकी है। मगर अधिकारी नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा रहे। जो पुराना नाला था वह बंद हो चुका है। जिसके चलते 6 महीने सेे गंदा पानी वहीं जमा हो रहा है। नगर परिषद न तो गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान कर रही है और न ही नाले का निर्माण करवा रही है। लगभग आधे शहर का गंदा पानी यहां जमा हो जाता है। मानसून आने वाला है ऐसे जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed