{"_id":"6a649e151ec2df4c0207eb7d","slug":"gearing-up-for-the-refund-in-bahadurgarh-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-137863-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ की राशि वापसी के लिए तैयारी में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ की राशि वापसी के लिए तैयारी में जुटीं
विज्ञापन
झज्जर। युवा क्रिकेटर राशि गुलिया मैदान पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। पिछले करीब सात वर्षों से क्रिकेट खेल रही राशि ने अपने पिता का सपना पूरा करने के उद्देश्य से इस खेल को चुना। वर्ष 2024-25 के सत्र में उन्होंने बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला अंडर-15 प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया और टीम की कप्तानी का दायित्व भी संभाला।
राशि का लक्ष्य अब हरियाणा महिला अंडर-19 टीम में जगह बनाना है। पिछले वर्ष उन्होंने अंडर-19 टीम के ट्रायल दिए लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और वर्ष 2025-26 के सत्र में हरियाणा महिला अंडर-19 टीम के कैंप में भी हिस्सा लिया।
राशि के पिता राजेश गुलिया क्रिकेट कोच हैं जबकि उनकी माता ज्योति रानी गृहिणी हैं। दोनों ने शुरुआत से ही बेटी का हर कदम पर पूरा साथ दिया है। पिता स्वयं उनके अभ्यास पर विशेष ध्यान देते हैं ताकि तैयारी में कोई कमी न रहे। राशि का सपना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करना है और वह उसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी लगन के साथ अभ्यास में जुटी हुई हैं।