{"_id":"691b8916ebe7ab79a00687e7","slug":"gave-a-message-to-the-society-by-taking-one-rupee-as-shagun-at-the-wedding-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-128428-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लगन में एक रुपया शगुन लेकर समाज को दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लगन में एक रुपया शगुन लेकर समाज को दिया संदेश
Tue, 18 Nov 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
17jjrp03- सुलोधा गांव निवासी पंकज यादव के लगन कार्यक्रम में उनको सामान देते परिवार के सदस्य। स
झज्जर। दुल्हन ही दहेज है, यह बात जानते तो सब हैं लेकिन कम ही लोग अपने जीवन में उतार पाते हैं। सुलोधा गांव के कैप्टन अमीर सिंह ने पौत्र के लगन पूजन में एक रुपया लेकर मिसाल कायम की है।
अमीर सिंह के पौत्र पंकज यादव हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं। रेवाड़ी के गांव उस्मानपुर निवासी विक्रम यादव पुत्री तमन्ना यादव का लगन सुलोधा में लेकर आए थे। वो अपने साथ क्षमता अनुसार गहने और अन्य कीमती सामान पुत्री और दामाद को उपहार स्वरूप देना चाहते थे।
वहीं अमीर सिंह और बेटे धर्मवीर यादव ने शगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपया लेकर सामान वापस कर दिया। यह आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने भी पूरे परिवार की खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन
इस अवसर पर यादव महासभा के पूर्व प्रधान वीरेंद्र दरोगा ने कहा कि अगर पूरे समाज की ऐसी ही सोच हो जाए तो लड़के और लड़की में समाज में कोई फर्क ही न रहे। साथ ही भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध से भी समाज को मुक्ति मिल जाए।