{"_id":"586553274f1c1b445ceec1e6","slug":"gargoyle-of-the-case-against-350-people-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परनाला के 350 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परनाला के 350 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव परनाला में मीटर बाहर लगाने को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। इस मामले में बिजली कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में गांव के तीन नामजद समेत करीब साढ़े 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
गांव परनाला में कुछ दिन पहले बिजली कर्मचारी बिजली मीटर बाहर लगानेे के लिए गए थे। गांव के लोगों ने बिजली कर्मियों का विरोध किया और काम रुकवा दिया था। विवाद बढ़ता देख कर्मचारियों ने अपने अधिकारियाें को मौके पर बुलाया था। बताते हैं कि इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने एक अधिकारी के साथ काफी बुरा बर्ताव किया। उसकी गिरेबंा पर भी हाथ डाल दिया। तब बिजली अधिकारियों ने लाइनपार थाने में गांव के सरपंच समेत 3 नामजद और लगभग 350 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व बुरा बर्ताव करने की शिकायत दी। इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस मामले में बिजली अधिकारियों का कहना है कि यह सरकार और निगम की योजना है। इसका पालन सभी क ो करना होगा। यदि मीटर में फाल्ट आता है तो उसकी जिम्मेदारी उपभोक्ता की नहीं है। न जाने क्यों लोग इसका विरोध कर रहे हैं। बिजली का मीटर यदि बाहर लगता है तो इससे उपभोक्ता और बिजली क र्मचारियों दोनों को फायदा है। अक्सर रीडिंग लेने के लिए जब कर्मचारियों जाते हैं तो लोगों के मकान के गेट बंद रहते हैं। बाद में लोग रीडिंग सही न लेने की शिकायत करते हैं। उधर, लाइनपार थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने कहा कि बिजली निगम के सिटी-1 के एसडीई की शिकायत पर गांव परनाला के काफी लोगों के मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।