फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Garbage is burning everywhere, smoke is rising... Grape-3 restrictions may be imposed.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जगह-जगह जल रहा कूड़ा, उठा धुआं...लग सकती है ग्रैप-3 की पाबंदियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Garbage is burning everywhere, smoke is rising... Grape-3 restrictions may be imposed.
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में सुबह के समय छाया स्मॉग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। यहां की हवा दिल्ली से भी ज्यादा जहरीली हो गई है। सोमवार को एक्यूआई रेड जोन में शाम चार बजे 376 दर्ज किया गया। जबकि सुबह के समय 8 बजे 381 रहा। लोगों के लिए खुले में सांस लेना मुश्किल हो गया है।अभी सीएक्यूएम की ओर से ग्रैप-3 लागू नहीं किया गया है। प्रदूषण कम नहीं हुआ तो ग्रैप-3 की पाबंदी लागू हो जाएंगी।
सोमवार को सुबह से शाम तक क्षेत्र में स्मॉग छाया रहा। वहीं, शहर में विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर जलते रहे। इससे धुआं उठता रहा और प्रदूषण बढ़ता रहा। लोगों को आंखों में जलन, थकावट, सांस लेने में परेशानियां हो रही है। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुंदरम ने फिलहाल बीमार लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

दिवाली के बाद बढ़ते प्रदूषण के कराण बहादुरगढ़ रेड जोन में बना हुआ है। एक्यूआई 400 के नजदीक पहुंच गया। हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रही।
बहादुरगढ़ में रात के समय प्रदूषण का स्तर 400 माइक्रोग्राम से भी अधिक हो जाता है। ऐसे में लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। चिकित्सक बच्चे व बुजुर्गों को सुबह-शाम की सैर न करने की सलाह दी है। प्रदूषण के कारण लोगों को सिरदर्द की भी परेशानि का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि यदि बारिश होती है तो प्रदूषण कम होगा। शहर में नगर परिषद, औद्योगिक क्षेत्र में एचएसआईआईडीसी की ओर से टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
मौसम में बरतें यह सावधानी....

-अस्पतालों में बढ़े सांस और एलर्जी के मरीज।

-डॉक्टरों की सलाह, मास्क लगाकर ही घर से निकलें।

-बीपी, डायबिटीज और हृदय रोगी घर से बाहर निकलने में करे परहेज।

-गर्म पानी से नहाएं, गुनगुना पानी पीएं, ताजे फल खाएं।

-कोल्ड ड्रिंग और फ्रिज में रखे सामान का सेवन न करें।



आम लोग क्या करें?
-सुबह व शाम के समय बाहरी गतिविधियां बंद कर दें।

-जॉगिंग की बजाय शॉर्ट वॉक अपनाएं व बीच में ब्रेक लें।

-यदि छाती में जकड़न, कफ, वीजिंग, सांस में तकलीफ या बेहोशी महसूस हो रही है तो एक्टिविटी पूरी तरह बंद कर दें और चिकित्सक को दिखाएं।

-घर में खिड़कियां हैं तो उसे बंद रखें।

-अगरबत्ती, मोमबत्ती और धूप आदि न जलाएं।
-घर को साफ रखें, झाड़ू की बजाय पोंछा लगाएं व झाड़ू से धूल अधिक उड़ेगी।






-------------

-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में सुबह के समय छाया स्मॉग। संवाद

-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में सुबह के समय छाया स्मॉग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed