फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fun and food festival starts in Nehru College

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज में फन एंड फूड फेस्टिवल शुरू

Tue, 31 Oct 2023 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 31 Oct 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fun and food festival starts in Nehru College
झज्जर।राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में हारट्रॉन कंप्यूटर सेंटर के सहयोग से फन एंड फूड फेस्टिवल की थीम पर दो दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन के अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर दलबीर सिंह ने विद्यार्थियों के उद्यम कौशल की प्रशंसा की और कहा कि ये विद्यार्थी नौकरी की लाइन में खड़े होने वालों में नहीं बल्कि सैकड़ों को रोजगार देने वाले उद्यमी बनेंगे। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रताप फलसवाल ने कहा कि ऑडिटोरियम में आते ही इस फेस्टिवल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे प्रगति मैदान में आ गए हों। वाणिज्य परिषद की समन्वयक प्रियंका ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की उद्यमशीलता, सांस्कृतिक प्रतिभा और पाककला को एक मंच प्रदान करना है। मंच संचालन वाणिज्य विभाग की छात्राओं मुस्कान, आरती और नूपुर ने किया। हारट्रॉन कंप्यूटर सेंटर की निदेशक मनीषा देशवाल ने घटती सरकारी नौकरियों और कैरियर में कंप्यूटर के महत्व पर प्रकाश डाला। इस उत्सव में विभिन्न उत्पादों से संबंधित 16 स्टाल लगाए गए। इसके अलावा रंगोली एवं रैंप वॉक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed