फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fridges kept in langars running in farmers' feet, AC will be installed in tents

किसानों के पड़ाव में चल रहे लंगरों में आए फ्रिज, तंबुओं में लगेंगे एसी

Sat, 20 Feb 2021 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fridges kept in langars running in farmers' feet, AC will be installed in tents
बहादुरगढ़। टीकरी बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान अब अब गर्मी की तैयारी में जुट गए हैं। टीकरी बार्डर से जाखौदा बाईपास के किसानों के पड़ाव में जहां लंगर वाली जगह पर फ्रिज लगा दिए गए हैं तो कूलर और एसी तंबुओं में लगाए जाएंगे। साथ ही जनसभाओं वाले स्थानों पर पंखे लगाए जाएंगे। किसानों का कहना है कि यह इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उनका आंदोलन अभी लंबा चलेगा। गर्मियों में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पंजाब और हरियाणा के कूलर के साथ-साथ मच्छरदानी भी लोग लेकर आएंगे। किसान नेता गर्मियों के इंतजाम में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन

टीकरी बार्डर पर डटे किसान यूनियन के नेता साहिल सिंह ने बताया कि गर्मी में किसानों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पंखे, कूलर, वाटर कूलर और फ्रिज लाने की तैयारी शुरू कर दी है। ठंडा पानी मिले, इसको लेकर भी फ्रिज और वाटर कूलर के इंतजाम किए जा रहे हैं। कुछ किसान नेता अपने खर्चे पर गर्मी से राहत के लिए सामान मंगवा रहे हैं। वहीं पंजाब और हरियाणा से भी लोगों की मदद से यहां सामान पहुंचाया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन उग्राहा के उपाध्यक्ष जसविन्दर का कहना है कि गर्मी में तिरपाल की जगह मच्छरदानी लगाने की तैयारी चल रही है। हम खुले आसमान के नीचे मच्छरदानी में ही सोएंगे। इसके साथ ही कई सामाजिक संस्थाओं ने भी गर्मी से बचाव के सामान देने की बात कही है। उनका कहना है कि कुछ दानकर्ताओं ने टीकरी बार्डर पर पंखे लगवाने की बात कही है। कीर्ति किसान यूनियन के साहिलदीप सिंह ने कहा कि हर मौसम और हर हालात से लड़ने के लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं। किसी भी सूरत में यहां से वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी आंदोलन और लंबा चलेगा। चाहे गर्मी हो या सर्दी वे हर हाल में यहां पर डटे रहेंगे। सरकार किसानों के आंदोलन को खत्म करना चाहती है, लेकिन जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं हो जाते। तब तक वे यहां पर ही रहेंगे। किसानों ने गर्मी के मौसम को देखते हुए पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। एक-दो दिन में ही फ्रिज, कूलर और पंखे यहां पर आने वाले हैं।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद पार्क में ट्रालियों में रह रहे लुधियाना के किसान
सेक्टर-9 मोड़ बाईपास पर स्थित महर्षि दयानंद पार्क में काफी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों में ठहरे हुए हैं। लुधियाना के गलाल, खटरा, नीलो गांव के किसान सतपाल सिंह, दर्शन सिंह, राजेंद्र सिंह, हरनेक सिंह ने बताया कि उनके लंगर में फ्रिज पहुंच गया है। इसके अलावा तंबुओं में एसी भी लगाए जाएंगे। फिलहाल मौसम में ज्यादा गर्मी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed