फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fraud of Rs 7.5 lakh, case registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: सात लाख पचास हजार रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Sun, 26 Oct 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 26 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 7.5 lakh, case registered
झज्जर। जिले के गांव माछरोली निवासी एक व्यक्ति के साथ सात लाख पचास हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव माछरोली निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। फरवरी में उसके मोबाइल पर किसी मोबाइल से व्हाट्सअप पर मैसेज आया, जिससे उसकी बातचीत होने लग गई।
विज्ञापन

उन्होंने अपना नाम उसको नेहा बताया, जिस पर उसको विश्वास हो गया। उसने बताया कि एक ऑनलाइन शॉपिंग एप है, इसमें इनवेस्टमेंट करने पर अच्छा मुनाफा होता है। इसके बाद उसने उसेके कहे अनुसार एक एप डाउनलोड कर ली और उसके कहे अनुसार अपने बैंक खाता से 40 हजार रुपये भेज दिए। 22 अप्रैल को उसने अपने बैंक खाता से 48 हजार 207 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

25 अप्रैल को उसने अपने दोस्त सन्नी के बैंक खाते से 45 हजार 151 रुपये भेज दिए। इसी दिन उसने 12,285 रुपये और भेज दिए। इसके बाद 26 अप्रैल को उसने 24,747 रुपये भेज दिए। इसी दिन उसने 8413 रुपये और भेजे। 27 अप्रैल को उसने 41,747 रुपये भेज दिए। 10 मई को उसने अपने बैंक खाता दस हजार रुपये भेजे और 17 मई उसने एक लाख रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन उसने अपने दोस्त राजेश की पत्नी के बैंक खाते से एक लाख रुपये भेजे। 27 मई को उसने अपने बैंक खाते से 31,185 रुपये भेज दिए। उसने इन पैसों के अलावा दो लाख 80 हजार रुपये और लगाए थे, जो उपरोक्त एप में मुनाफे सहित कुल 10,50,000 रुपये बैलेंस दिखा रहा था। इसके बाद उसने उस बैलेंस को निकालने की कोशिश की तो वह पैसे नही निकले।

इसके बाद उससे कहा गया कि उसको चार लाख रुपये और भेजने होंगे। इसके बाद उसे मुनाफे सहित सभी पैसे मिलेंगे। इसके बाद उसे शक हो गया कि उसके साथ उपरोक्त नेहा नाम की लड़की व उसके साथियों ने धोखाधड़ी की है। उसके साथ कुल सात लाख पचास हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। इस बारे में उसने 1930 पर काॅल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने थाना साइबर झज्जर में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed