फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fraud of Rs 25 lakh in exchange for getting a job, case registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: नौकरी लगवाने के एवज में 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की, केस दर्ज

Sat, 17 Aug 2024 05:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 25 lakh in exchange for getting a job, case registered
बेरी। दुजाना थाना के अंतर्गत आने वाले गांव डीघल में एक युवक को सरकारी नौकरी लगवाने के एवज में 25 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। युवक ने इसकी शिकायत डीघल चौकी में दर्ज करवाई। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव डीघल निवासी राजकपूर ने बताया कि सीबीआई दिल्ली में नौकरी करता है। वर्ष 2005 में उसकी गांव पौलंगी जिला रोहतक निवासी अमल कुमार के साथ दिल्ली कार्यालय में मुलाकात हुई थी। अमल कुमार ने उसके लड़के को चंडीगढ़ पुलिस व विधानसभा में नौकरी लगवाने के की बात कही और उसके झांसे में आ गया। वर्ष 2015 में अमल अपनी पत्नी के साथ उसके गांव डीघल में आया और लड़की की शादी में ज्यादा खर्चा होने की बात कहकर 2 लाख 50 हजार रुपये उधार ले गया। अगस्त 2020 में फिर अमल उसके गांव में आया और कहा कि चंडीगढ़ पुलिस और विधानसभा में नौकरी निकली हुई है और वह उसके लड़के को नौकरी लगवा देगा। सितंबर 2020 में अमल उसके घर डीघल आया और 20 लाख रुपये ले गया। उसके बाद कोई नौकरी नहीं लगी। 2022 व 2023 में फिर से ढाई लाख रुपये लिए। उसके बाद भी लड़के की कोई नौकरी नहीं लगी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed