फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four players selected for Vinoo Mankad Trophy

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार खिलाड़ियों का वीनू मांकड़ ट्रॉफी में चयन

Mon, 06 Oct 2025 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 06 Oct 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Four players selected for Vinoo Mankad Trophy
06jjrp10- झज्जर। कनिष्क चौहान
झज्जर। जिले के चार खिलाड़ियों का चयन वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए हरियाणा की टीम में किया गया है। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए चारों खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

बीसीसीआई की तरफ से 9 अक्तूबर से एक नवंबर तक वीनू मांकड़ ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा सहित देश भर की अलग-अलग टीमें भाग लेंगी। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से चारों खिलाड़ियों का चयन हरियाणा टीम में किया गया है।
विज्ञापन

इसमें जिले के गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान, बहादुरगढ़ निवासी गौरिश दहिया व सक्षम शर्मा और बेरी निवासी सम्मी कादयान शामिल है। कनिष्क चौहान फिलहाल आस्ट्रेलिया में भारतीय अंडर-19 टीम के साथ मेहनत कर रहा है। इस दौरान भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आखिरी चार दिवसीय मैच सात से 10 अक्तूबर तक खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कनिष्क भारत के लिए रवाना होगा। सम्मी कादयान ने अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान सम्मी कादयान ने 161 रन बनाकर 12 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद कनिष्क को हरियाणा अंडर-19 के कैंप में भी शामिल किया गया।
गौरिश दहिया अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इस दौरान गौरिश दहिया ने छह मैचों की छह पारियों में 455 रन बनाए थे। इसके अलावा गौरिश दहिया ने छह विकेट भी हासिल किए। वहीं, सक्षम शर्मा प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने में तीसरे स्थान पर रहे।

सक्षम ने आठ मैचों की आठ पारियों में 442 रन बनाए थे। दोनों ही खिलाड़ियों का हरियाणा अंडर-19 के कैंप में बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन रहा। आगामी 9 अक्तूबर से खिलाड़ी वीनू मांकड़ में अपना प्रदर्शन दिखाएंगे।

06jjrp10- झज्जर। कनिष्क चौहान

06jjrp10- झज्जर। कनिष्क चौहान

06jjrp10- झज्जर। कनिष्क चौहान

06jjrp10- झज्जर। कनिष्क चौहान

06jjrp10- झज्जर। कनिष्क चौहान

06jjrp10- झज्जर। कनिष्क चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed