फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four people of same family injured in accident

हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल

Sat, 20 Nov 2021 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Four people of same family injured in accident
झज्जर। भारी वाहन की टक्कर लगने से शुक्रवार को कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी लोग एक ही परिवार हैं। वे दिल्ली के नजफगढ़ से अपनी कार से रेवाड़ी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायलों को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली नजफगढ़ निवासी भारती, काजल, उनकी बेटी पलक व सुनीता देवी नजफगढ़ से कार में सवार होकर रेवाड़ी जा रहे थे। जब वे माछरौली गांव के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें झज्जर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन इस संबंध में देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था। माछरौली थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस संबंध में बयान दर्ज नहीं हो पाए है। बयान दर्ज होने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed