फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four members of the same family were assaulted; an FIR has been registered.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक ही परिवार के चार लोगों के साथ मारपीट, एफआईआर दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Four members of the same family were assaulted; an FIR has been registered.
झज्जर। सदर थाने के बाहर दो पक्षों में वीरवार को झगड़ा हो गया। इसमें गांव सुरहेती निवासी एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। इसमें पिता-पुत्र के सिर में टांके आए हैं और ताऊ-भतीजे को कमर व हाथ में चोटें आई है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

गांव सुरहेती निवासी प्रहलाद सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एक मामले में थाना सदर झज्जर में आए थे क्योंकि गांव में कार्यरत एक महिला ने सुनील व उनकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस दौरान सुनील के साथ उनके गांव के काफी व्यक्ति थाना सदर झज्जर में आए हुए थे।
विज्ञापन

इसके बाद थाने में किसी बात को लेकर उनकी और गांव सुरहेती निवासी राकेश में कहासुनी हो गई और राकेश थाने से चला गया। लगभग एक घंटे के बाद प्रहलाद व सुरहेती निवासी लालाराम विक्रांत के साथ घर जाने लगे तो काॅ-ओपरेटिव बैंक के पास सुरहेती निवासी राकेश व दीपक उर्फ मोनू में उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश के बुलाए हुए लगभग 10-12 लड़कों ने पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके भाई ओमप्रकाश और उसके भतीजे अंकित व मनीष भी मौके पर आ गए।इसके बाद राकेश व दीपक उर्फ मोनू व उसके साथियों ने एक साथ मिलकर डंडों व गंडासी से मारना-पीटना शुरू कर दिया।

थाने से पुलिस को आते देखकर सभी भाग गए। प्रहलाद सिंह व मनीष का नागरिक अस्पताल में उपचार चला। वहीं ओमप्रकाश व भतीजे अंकित को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने थाना शहर झज्जर में एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed