{"_id":"61ce031fde74ee7afd6f1311","slug":"four-got-corona-infected-one-got-leave-jhjhar-news-rtk6343604160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मिले कोरोना संक्रमित, एक को मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मिले कोरोना संक्रमित, एक को मिली छुट्टी
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने लगी है। वीरवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज ने कोरोना से जंग जीत ली है। उसे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पिछले दस दिनों में नौ कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से दो डिस्चार्ज हो चुके हैं। सात मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
बढ़ते कोरोना के मरीजों को देखते हुए लोगों को इस समय सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कोरोना संक्रमण फिर से अपना प्रभाव दिखा रहा है। प्रशासन भी कोरोना के नियमों का पालन करवाने के लिए सख्त दिखाई दे रहा है। जिले में टीकाकरण के लिए मेगा टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। वहीं सामान्य अस्पताल में भी टीकाकरण के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही हैं।
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भी विभिन्न राज्यों में फैल रहा है, लेकिन झज्जर जिले में ओमिकॉन का अब तक एक भी केस सामने नहीं आया है। जिले में मिले मरीज स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सामान्य कोरोना के मरीज बताए जा रहे हैं। सात मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा जा गया है। जिस प्रकार से विभाग की तरफ से सैंपलिंग का कार्य तेज किया गया है। उस प्रकार ही कोरोना संक्रमण के मरीज सामने आने लगे हैं। हर रोज 1500 से अधिक लोगों के सैंपल लेकर विभाग की तरफ से प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
बरतें सावधानी
उधर प्रशासन की तरफ से कोरोना के लिए निर्धारित किए गए नियमों का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मास्क लगाकर रखें, सैनिटाइजर या साबुन से हाथों को साफ करते रहेें। सोशल डिस्टेंस का पालन करें और जिन लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए दूसरी डोज नहीं लगवाई है वह दूसरी डोज जल्दी से लगवाएं।
ऑक्सीजन के किए पुख्ता प्रबंध
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सामान्य अस्पताल झज्जर व बहादुरगढ़ के अलावा सीएचसी डीघल, सामान्य अस्पताल बेरी, मातनहेल में बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। झज्जर व बहादुरगढ़ में विभाग की तरफ से ऑक्सीजन प्लांट चालू कर दिए गए हैं। वहीं एम्स-2 बाढ़सा व गिरावड़ के वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं, ताकि दूसरी लहर की तरह ऑक्सीजन की कमी न आए। जिले की सीएचसी स्तर पर ऑक्सीजन के सिलिंडर लगाकर बेड तक ऑक्सीजन पाइप लाइन के माध्यम से पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
वर्जन
लोगों को कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निर्धारित किए गए नियमों का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण से स्वयं के अलावा परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और टीकाकरण करवाएं।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।