फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four accused arrested for buying arms from Haryana and selling gangs in other states on fake army identity cards and fake arms license

सेना के नकली पहचान पत्र व फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर हथियार खरीदकर बेचने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Apr 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for buying arms from Haryana and selling gangs in other states on fake army identity cards and fake arms license
बहादुरगढ़। अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ ने हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से सेना के नकली पहचान पत्र, फर्जी लाइसेंस, अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। चारों आरोपी बिहार के रहने वाले है। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी को न्यायालय से पुलिस ने पूछताछ के लिए 11 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, जबकि दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं एक आरोपी कोरोना पॉजीटिव मिला है, जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी से से गिरोह में और कौन शामिल है और कहां-कहां तक इनके तार जुड़े हैं के संबंध में खुलासा होने की संभावना है। आरोपियों से तीन अवैध हथियारों सहित करीब 150 कारतूस बरामद हुए। आरोपियों की पहचान विक्की, मुन्ना, अनुज और विरमन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सीआईए की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए हथियार तस्कर गिरोह के चार आरोपियों को काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित दोषियों की धरपकड़ करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर राजेश दुग्गल द्वारा कड़े निर्देश दिए थे। इस पर टीम ने उपरोक्त गिरोह को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार व शमशेर सिंह की टीम बहादुरगढ़ शहर के क्षेत्र में तैनात थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए अवैध असलाह के साथ चार आरोपियों को काबू किया। टीम ने आरोपियों की गहनता से तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से सेना के फर्जी पहचान पत्र तथा फर्जी शस्त्र लाइसेंस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार निवासी के कुछ लोग फर्जी लाइसेंस पर हथियार लेकर दूसरे राज्यों में बेचने का अवैध धंधा करते हैं। हथियारों की तस्करी करने वाले इस गिरोह के चार सदस्य झज्जर की तरफ जाने की फिराक में हैं। उनकी टीम ने गिरोह पर पर नजर रखनी शुरू कर दी। टीम द्वारा झज्जर रोड पर एक गाड़ी को रुकवाया गया। गाड़ी में चार युवक सवार थे। इन सभी को पुलिस ने पकड़ लिया। युवकों की मौके पर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 32 बोर के दो पिस्तौल, एक डबल बैरल बंदूक व 150 कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से फर्जी शस्त्र लाइसेंस, आधार कार्ड व सेना और बीएसएफ का एक पहचान पत्र बरामद हुआ। आरोपियों से बरामद बोलेरो गाड़ी भी झारखंड नंबर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा वन प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के चारों आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में असलहा खरीदने बेचने के अवैध धंधे का खुलासा हुआ है उन्होंने बताया कि गिरोह के आरोपी हरियाणा के विभिन्न शहरों के गन हाउस से असलाह व कारतूस खरीदकर दूसरे राज्यों में अच्छी कीमत पर बेचते थे। आरोपी फर्जी लाइसेंस तैयार करके हथियार खरीदते-बेचते थे। एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव होने कारण उसे उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पकड़े गए अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से एक आरोपी विक्की को पूछताछ के लिए 11 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया आ दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed