फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fortuner car owner creates ruckus on the highway

Jhajjar-Bahadurgarh News: हाईवे पर फॉर्च्यूनर गाड़ी मालिक ने किया हंगामा

Wed, 03 Dec 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 03 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fortuner car owner creates ruckus on the highway
फोटो 58: बहादुरगढ़ के बालौर रोड पर हंगामा करके गाड़ियों को रुकवाता आरोपी।
बहादुरगढ़। आधी रात को नेशनल हाईवे पर अर्धनग्न होकर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी मालिक ने हंगामा किया। हंगामा करते हुए व्यक्ति की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। बताया गया है कि हंगामा करने वाला करोड़पति है। इस मामले में फोर्ड मस्टैंग कार के मालिक की ओर सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि दूल्हा-दुल्हन लेकर हिसार की ओर जा रहे थे। इस दौरान फॉर्च्यूनर चालक ने उनकी कार को सामने से बार-बार टक्कर मारी। वीडियो 29 और 30 नवंबर की आधी रात के बाद का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शर्ट लैस आदमी सड़क के बीच में खड़ा होकर हाथ फैलाकर कंटेनर को रोक रहा है। लोगों ने उसकी इस हरकत की वीडियो बनाई जो कि अब वीडियो वायरल है।
विज्ञापन

वहीं सदर पुलिस का कहना है कि फोर्ड मस्टैंग कार चालक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हाईवे पर जानबूझ कर किसी की जान जोखिम में डालने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराएं लगी हैं। यह भी सामने आ रहा है कि फोर्ड मस्टैंग कार सवारों के साथ फॉर्च्यूनर मालिक का दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेस वे पर साइड को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद मारपीट की नौबत भी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्च्यूनर मालिक के सिर में चोट लगी है और वह अस्पताल में भर्ती है। शिकायत में हिसार के मिर्जापुर निवासी नवदीप ने बताया कि 29 नवंबर को भांजे की शादी में गांव खांडा खेड़ी गए थे। बारात 29 नवंबर को खांडा खेड़ी से बादशाहपुर, जोधा फार्म पहुंची थी। शादी संपन्न होने के बाद रात करीब ढाई बजे वापस लौट रहे थे। उनकी गाड़ी यूईआर टू फ्लाईओवर के नीचे बालौर गांव के पास पहुंची तो फॉर्च्यूनर ओवरटेक करके निकल गई।
कुछ ही सेकंड में फॉर्च्यूनर चालक ने यूटर्न लेकर उनकी मस्टैंग कार में जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी ने तीन से चार बार जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी। फॉर्च्यूनर चालक की पहचान गांव बालौर के प्रिंस के रूप में हुई है। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि प्रिंस व हिसार के युवकों में साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई थी। हिसार वालों ने प्रिंस के साथ मारपीट कर दी थी। वह उनका पीछा कर रहा था। एफआई दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं अस्पताल में उपचारधीन प्रिंस का कहना है कि सड़क पर गाड़ी लगाकर कुछ युवक शराब पी रहे थे। साइड मांगे जाने पर उसके साथ युवकों ने मारपीट कर सोने की चेन और नगदी छीन ली। मारपीट के बाद घायल होने पर जब उन्होंने राहगीरों से मदद मांगी तो उसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। जबकि वीडियो में किसी के साथ गलत नहीं कर रहा है, केवल वाहन चालकों से मदद की गुजारिश कर रहा है। प्रिंस ने अस्पताल से अपना वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है।

फोटो 58: बहादुरगढ़ के बालौर रोड पर हंगामा करके गाड़ियों को रुकवाता आरोपी।

फोटो 58: बहादुरगढ़ के बालौर रोड पर हंगामा करके गाड़ियों को रुकवाता आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed