{"_id":"69f636c07be8b85c3c051df5","slug":"former-teachers-and-students-reminisced-about-old-memories-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-123357-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व शिक्षकों और छात्राओं ने ताजा की पुरानी यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व शिक्षकों और छात्राओं ने ताजा की पुरानी यादें
Sat, 02 May 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 02 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 63 : कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व कॉलेज स्टाफ। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में पूर्व छात्रा मिलन समारोह और पूर्व शिक्षक मिलन समारोह में महाविद्यालय से सेवानिवृत्त प्राध्यापिका डॉ. अनीता रानी, कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सुमन हुड्डा, डॉ. मोनिका, डॉ. रीना, डॉ. अनूप तथा राजकीय महाविद्यालय बादली से रेणु गुलिया ने शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अल्का गुलाटी ने की। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की असली पहचान विद्यार्थियों से होती है। आज पूर्व छात्राओं को यहां देखकर ऐसा लग रहा है जैसे महाविद्यालय का आंगन एक बार फिर से महक उठा हो। मंच संचालन डॉ. सीमा द्वारा किया गया। पूर्व शिक्षकों और छात्राओं ने महाविद्यालय के सुनहरे दिनों की पुरानी यादें और जीवन के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर एलुमनाई कमेटी की सदस्या डॉ. सुशीला ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर महाविद्यालय की सलाहकार समिति डॉ. सुदेश राठी, संगीता, डॉ. शिल्पा और डॉ. मेहर सिंह, डॉ. सुशीला, डॉ. शशि भारद्वाज और डॉ. रेखा मौजूद रहे।