{"_id":"6920d7a3388d4f5d6f004f17","slug":"former-soldier-arrested-for-shooting-dead-a-customer-at-a-dhaba-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-119067-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ढाबे पर ग्राहक की गोली मारकर हत्या के मामले में पूर्व सैनिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ढाबे पर ग्राहक की गोली मारकर हत्या के मामले में पूर्व सैनिक गिरफ्तार
Sat, 22 Nov 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर 73: हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : संस्थान
बादली। थाना बादली पुलिस ने ढाबा पर हुई हत्या की वारदात के मुख्य आरोपी पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई सोमबीर निवासी रायपुर झज्जर ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में बताया था 17 नवंबर 2025 को विकास और उसके साथी गाड़ी में शेर हिंद स्नैक्स एंड चिकन कॉर्नर पहुंचे। वहां खाने का ऑर्डर किया। इसी दौरान शराब पीने को लेकर होटल कर्मी के साथ कहासुनी हो गई।
विवाद बढ़ने पर होटल के मालिक प्रदीप फौजी ने अचानक अपना पिस्तौल निकाला और सोमबीर के सामने ही उसके भाई को गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घायल अवस्था में विकास को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी प्रदीप फौजी निवासी खेड़ी जट को गिरफ्तार कर न्यायालय बहादुरगढ़ में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर और तलाशी अभियान चलाते हुए वारदात में प्रयोग पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए।