फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Former champion players will train budding players

नवोदित खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे पूर्व चैंपियन खिलाड़ी

Fri, 11 Sep 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Former champion players will train budding players
भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से जमीनी स्तर पर खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए खेलों इंडिया लघु केंद्र योजना प्रारंभ की है। योजना के अंतर्गत पूरे देश में 1000 केंद्र स्थापित किए जाने हैं। जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने की योजना का संचालन पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों के माध्यम से किया जाएगा। योजना के तहत 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। यह जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ज्योति रानी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 4 वर्ष की योजना में 1000 खेल सेंटर बनाए जाएंगे। सेंटर ओलंपिक में खेले जाने वाले खेल आर्चरी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, साइक्लिंग, फैंसिंग, हॉकी, जूडो, रोइंग, शूटिंग, तैराकी, टेबल टैनिस, वेट लिफ्टिंग व कुश्ती के लिए खोल जाएंगे। फुटबाल व अन्य परंपरागत खेलों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। लघु खेलों इंडिया केंद्र योजना में पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों द्वारा नवोदित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए कुछ शुल्क भी पूर्व चैंपियन खिलाड़ी प्रशिक्षु खिलाड़ियों से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित खेलों इंडिया केंद्रों को भारत सरकार द्वारा 4 वर्ष के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। चार साल बाद पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों की पहचान स्थापित प्रशिक्षक के रूप में होने से वह स्वयं के संसाधनों से अपने केंद्र का संचालन कर सकेंगे। केंद्र को भारत सरकार द्वारा एक मुश्त राशि 5 लाख रुपये खेल मैदान के रखरखाव, खेल उपकरण, खेल किट के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। जिला से कोई भी संस्था जिसने पिछले 5 वर्षों में खेलों को बढ़ावा देने का कार्य किया है या कोई राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय पूर्व चैंपियन खिलाड़ी इन केंद्रों के लिए अपना प्रस्ताव भेज सकता है। भारत सरकार द्वारा भेजे गए निर्धारित प्रोफार्मा जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय जहां आरा बाग स्टेडियम झज्जर से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन 30 सितंबर तक कार्यालय में जमा करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed