फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Foreign guests returned home saying thank you Haryana

Jhajjar-Bahadurgarh News: थैंक्यू हरियाणा... कहकर घर को लौटे विदेशी मेहमान

Sun, 05 Mar 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 05 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Foreign guests returned home saying thank you Haryana
झज्जर। एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में भाग लेने गुरुग्राम आया हुआ जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को प्रतापगढ़ फार्म में पहुंचा। यहां से विदेशी प्रतिनिधि झज्जर के प्रतापगढ़ फार्म से सुखद अनुभव लेकर थैंक्यू हरियाणा कहते हुए लौट गए। प्रतिनििधमंडल प्रतापगढ़ में मिले आदर सत्कार व यहां की संस्कृति से बेहद खुश नजर आए। यहां मिले आतिथ्य की भी सराहना की। विदेशी मेहमान बोले-हरियाणा इज वेरी गुड, थैंक्यू हरियाणा।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ फार्म के दौरे पर आए विदेशी मेहमान हरियाणवी सभ्यता के प्रतीक पुराने बर्तनों जैसे पीतल की टोकनी, गिलास, थाली, कटोरी, चम्मच सहित अनेक बर्तनों की धरोहर को देखकर बेहद खुश नजर आए। मेहमानों ने बर्तनों को उठाकर देखा और हरियाणवी संस्कृति की जमकर तारीफ की। विदेशी डेलिगेशन में शामिल कई देशों के प्रतिनिधियों से हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने वाले पुराने दामन, कुर्ता, घाघरा, जूती सहित अनेक परिधानों को भी पारखी नजर से देखा। विदेशी महिलाओं ने बाजरे की खिचड़ी, पीढ़ी और चारपाई भराई और कठपुतली का आनंद लिया। इसके पश्चात गेहूं की सफाई, दूध बिलोने, हल चलाना, कुएं से पानी भी खींचा।
विज्ञापन

जी -20 डेलिगेशन ने प्रतापगढ़ फार्म में पारंपरिक यंत्रों को देखा और उनके बारे में जानकारी भी ली। फार्म के परिसर में मोटे अनाज के तौर मूंगफली, बाजरा, चना, जौ, मूंग सहित अनेक मिलेट्स का न केवल स्वाद चखा, साथ ही उनके फायदों से भी रूबरू हुए। इस बार चालू वर्ष को केंद्र सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई घोषणा के अनुसार वर्ष 2023 अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान आईआईएम रोहतक के 20 से अधिक स्टूडेंट प्रतापगढ़ फार्म पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed